एक चार्जिंग केबल से हैक हो जाएगा फोन, सेकेंडों में निजी डाटा गायब

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 14 Aug 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
iPhone can be hacked by Lightning Cable with modifications says Report
Lightning cable - फोटो : O.MG/TWITTER

    आपने शायद ही कभी सोचा होगा कि एक सामान्य-सी चार्जिंग केबल से आईफोन, एंड्रॉयड फोन, मैक और विंडोज सिस्टम हैक हो सकते हैं और इसी केबल के जरिए आपकी निजी जानकारी हैकर्स के हाथों तक पहुंच सकती है, लेकिन यह संभव है। एक चार्जिंग या डाटा केबल की मदद से कोई हैकर आपके फोन या कंप्यूटर को हैक कर सकता है और आपके सिस्टम को रिमोटली अपने कब्जे में ले सकता है।

    ये भी पढ़ेंः स्मार्ट TV के जरिए हैकर्स आपके बेडरूम में रख रहे हैं नजर, ये हैं बचने के तरीके

    इसका दावा एमजी नाम के एक हैकर ने किया है। हैकर का दावा है उसने एक ऐसा चार्जिंग केबल तैयार किया है जो देखने में आम आईफोन चार्जिंग केबल की तरह ही है लेकिन इस केबल में कई तरह की कोडिंग और स्क्रिप्ट होती है। इसके बाद जैसे ही आप ऐसे केबल को अपने फोन या कंप्यूटर से कनेक्ट करते हैं तो हैकर आपके फोन या सिस्टम को अपने कब्जे में ले लेता है। इसके लिए वह आपके आसपास के किसी वाई-फाई या डिवाइस की मदद लेता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः सावधान! कहीं ले न डूबे लॉटरी या जैकपॉट का लालच, व्हाट्स एप नंबर हैक कर हो रही धोखाधड़ी

    एमजी ने इस मोडिफाई करके तैयार की गई इस केबल को O.MG नाम दिया है। इस केबल के जरिए हैकर आपके सिस्टम में वायरस भेज सकता है और इसके अलावा कआपके सिस्टम में मौजूद जानकारी ले सकता है। हैकर कुछ देर के लिए आपकी स्क्रीन को लॉक कर देते हैं और फिर जैसे ही आप अनलॉक करने के लिए पासवर्ड डालते हैं तो हैकर पूरी डिटेल्स ले लेता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें