Trump Warns Apple: 'भारत नहीं अमेरिका में iPhone बनाओ', ट्रंप ने Apple को दी 25% टैरिफ लगाने की धमकी
Trump Warns Apple:
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर Apple को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अमेरिका में बिकने वाले iPhones का निर्माण भारत या किसी अन्य देश में नहीं, बल्कि अमेरिका में ही होना चाहिए, नहीं तो कंपनी को भारी टैक्स चुकाना होगा।

विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर Apple को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका में बिकने वाले iPhones का निर्माण भारत या किसी अन्य देश में नहीं, बल्कि अमेरिका में ही होना चाहिए, नहीं तो कंपनी को भारी टैक्स चुकाना होगा।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर विदेशी निर्माण पर नाराज़गी जताते हुए Apple कंपनी और उसके सीईओ टिम कुक को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका में बिकने वाले iPhones केवल अमेरिका में ही बनाए जाने चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कंपनी को अमेरिका को कम से कम 25% का आयात शुल्क (टैरिफ) देना होगा।
ट्रंप ने एपल को सीधे शब्दों में दी चेतावनी
यह बयान ट्रंप ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मैंने पहले ही टिम कुक को बता दिया था कि मैं चाहता हूं कि जो iPhone अमेरिका में बिकेंगे, वे अमेरिका में ही बनाए जाएं, न कि भारत या किसी और देश में। अगर ऐसा नहीं होता है, तो Apple को अमेरिका को कम से कम 25% का टैरिफ देना होगा। इस विषय पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!"
इस बयान के बाद Apple के शेयरों में प्री-मार्केट ट्रेडिंग के दौरान तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
दरअसल, Apple चीन पर निर्भरता घटाने और ट्रंप की टैरिफ नीतियों से बचने के लिए iPhone उत्पादन को भारत स्थानांतरित करने की योजना पर काम कर रहा था। लेकिन ट्रंप ने हाल ही में मिडिल ईस्ट दौरे के दौरान इस पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा, “टिम कुक के साथ मेरी थोड़ी बहस हुई थी। वह भारत में उत्पादन बढ़ा रहे हैं, लेकिन मैं यह नहीं चाहता।" ट्रंप ने दावा किया कि इस बातचीत के बाद Apple अमेरिका में अपना उत्पादन बढ़ाएगा।
iPhone निर्माण पर स्थानीयकरण चाहते हैं ट्रंप
दरअसल, Apple चीन पर निर्भरता घटाने और ट्रंप की टैरिफ नीतियों से बचने के लिए iPhone उत्पादन को भारत स्थानांतरित करने की योजना पर काम कर रहा था। लेकिन ट्रंप ने हाल ही में मिडिल ईस्ट दौरे के दौरान इस पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा, “टिम कुक के साथ मेरी थोड़ी बहस हुई थी। वह भारत में उत्पादन बढ़ा रहे हैं, लेकिन मैं यह नहीं चाहता।"
यह भी पढ़ें: जिन इंजीनियरों ने बनाया AI टूल, उन्हीं की नौकरी खा गया एआई, छंटनी ने खोले कई कड़वे सच
चीन पर निर्भरता कम कर रहा एपल
Apple की योजना थी कि 2025 के अंत तक अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर iPhones का निर्माण भारत में किया जाए, जिससे चीन पर निर्भरता घटाई जा सके। कंपनी इस समय अपने अधिकांश iPhones चीन में बनाती है, जबकि अमेरिका में इसका स्मार्टफोन उत्पादन शून्य है।
भारत में iPhone निर्माण का ज़िम्मा मुख्यतः फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप के पास है, जो दक्षिण भारत में एक बड़ा संयंत्र चला रहा है। इसके अलावा टाटा समूह की इलेक्ट्रॉनिक्स यूनिट, जिसने विस्ट्रॉन का स्थानीय कारोबार खरीदा है और पिगाट्रॉन का संचालन करती है, भी प्रमुख भूमिका निभा रही है। टाटा और फॉक्सकॉन दोनों भारत में नए कारखाने स्थापित कर रहे हैं और उत्पादन क्षमता बढ़ा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च 2024 तक के 12 महीनों में Apple ने भारत में लगभग 22 अरब डॉलर के iPhones असेंबल किए, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 60% की बढ़त है।