ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिकी कंपनियों से व्यापार कर सकेगी Huawei

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 29 Jun 2019 03:26 PM IST
Donald Trump Says He will Allow China’s Huawei to Buy From U.S. Suppliers
huawei logo

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हुवावे को बड़ी राहत दी है। ट्रंप ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे को अमेरिकी कंपनियों के साथ व्यापार करने और मोबाइल पार्ट्स खरीदने की अनुमति दे दी है। हुवावे के अलावा ट्रंप ने कई अन्य चाइनीज कंपनियों को अमेरिकी टेक कंपनियों के साथ व्यापार करने के लिए हरी झंडी दी है। बता दें कि शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप और चीन केराष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि वे हुवावे समेत तमाम चीनी कंपनियों को अमेरिका में व्यापार करने की अनुमति देंगे।

    जापान के ओसाका में चल रहे 20 शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने कहा, 'अमेरिकी कंपनियां अपने उपकरणों को हुवावे को बेच सकती हैं, हालांकि सिर्फ उपकरणों का कारोबार होगा जिनके साथ कोई राष्ट्रीय सुरक्षा की समस्या नहीं है।' ट्रंप ने आगे कहा कि सरकार के अधिकारी जल्द ही हुवावे के साथ एक बैठक करेंगे

    गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही अमेरिका ने भारत को भी चेतावनी दी थी और कहा था कि यदि कोई भारतीय कंपनी अमेरिकी कंपनियों द्वारा बने पार्ट्स या किसी प्रकार का प्रोडक्ट्स हुवावे को सप्लाई करती है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है। अमेरिकी सरकार ने इसके लिए बकायदा भारत सरकार को चिट्ठी भी भेजी है।

    बता दें कि हाल ही में अमेरिकी सरकार ने हुवावे को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया था जिसके बाद हुवावे अमेरिकी कंपनियों के साथ व्यापार नहीं कर सकती थी। साथ ही पूरी दुनिया में बैन करने की मांग की थी। अमेरिका द्वारा ब्लैक किए जाने के बाद क्वॉलकॉम, इंटेल और गूगल जैसी कंपनियों ने हुवावे को सपोर्ट नहीं देने का एलान किया था। यहां तक कहा गया था कि हुवावे के फोन में गूगल के एप्स नहीं चलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें