Huawei Y9 (2019) की कीमत में हुई 3,000 रुपये की कटौती, मिलेगी दमदार बैटरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 28 Jun 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Huawei Y9 2019 price cut In India, know specifications
Huawei Y9 (2019)

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने भारत में अपने एक फोन की कीमत में कटौती की है। Huawei Y9 (2019) को अब 3,000 रुपये की कटौती के साथ 12,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। बता दें कि हुवावे वाय9 2019 को भारत में 15,990 रुपये में इसी साल लॉन्च किया गया था।

    Huawei Y9 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Huawei Y9 (2019) में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित EMUI 8.2 ऑपरेटिंग सिस्टम और 6.5 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में हाईसीलिकन किरिन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। गेमिंग के लिए फोन में जीपीयू टर्बो का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Redmi Note 7 Pro का यह वेरियंट 30 जून तक ओपन सेल में मिलेगा

    Huawei Y9 (2019) का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.4 है। वहीं फ्रंट में भी डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.0 है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रियर व फ्रंट दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और 4000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 52 घंटे के टॉकटाइम का दावा किया है। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, वाई-फाई और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    फोन में एक साथ दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कीमत की बात करें तो इस फोन के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,990 रुपये है। यह फोन सफायर ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें