तेजी से बढ़ रहा है कि वियरेबल प्रोडक्ट्स का बाजार, हुवावे ने बेचे 20 लाख स्मार्टवॉच

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 22 Jun 2019 11:40 AM IST
Wearable Devices Market to Hit 223 Million in 2019, HUAWEI WATCH GT sells more than two million
HUAWEI WATCH GT - फोटो : amar ujala

    इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन (IDC) की पहली तिमाही रिपोर्ट के दावे के मुताबिक 2019 तक पहनने योग्य प्रोडक्ट्स का (वियरेबल प्रोडक्ट्स) बाजार वैश्विक स्तर पर 222.9 मिलियन यूनिट (22.29 करोड़) तक पहुंचने की उम्मीद है। आईडीटी की ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2023 तक स्मार्टवॉच मार्केट में एपल की 29 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

    ये भी पढ़ेंः Huawei P30 Pro Review : सिर्फ कैमरा ही नहीं हर मायने में दमदार है यह स्मार्टफोन

    अकेले हुवावे ने बेचे 20 लाख स्मार्टवॉच

    वहीं हुवावे ने इस रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि हुवावे वॉच जीटी स्मार्टवॉच ने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च होने के बाद से पूरी दुनिया में अभी तक 20 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा हासिल कर लिया है। आईडीसी द्वारा 2019 की पहली तिमाही में वैश्विक वियरेबल वेंडर्स के लिए जारी डाटा रिपोर्ट के मुताबिक, हुवावे ने पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में इस साल 282.2 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर हासिल की है और 50 लाख स्मार्टवॉच बेचे हैं।

    बता दें कि इसी साल मार्च में हुवावे ने अपनी जीटी स्मार्टवॉच की दो नए एडिशन लॉन्च किए हैं जिनमें 46एमएम एक्टिव एडिशन और 42एमएम एलीगैंट एडिशन शामिल हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक हुवावे जीटी स्मार्टवॉच में दो सप्ताह तक चलने वाली बैटरी मिलती है। हुवावे जीटी वॉच के एक्टिव एडिशन की कीमत 29,999 रुपये है। इसमें 1.39 इंच की डिस्प्ले है और इसका कुल वजन 63.5 ग्राम है।

    और पढ़ें...