Apple Fitness Study: क्या एपल वॉच पहनने वाले लोग दूसरों से ज्यादा रखते हैं सेहत का ध्यान? शोध में ये खुलासा

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sat, 03 Jan 2026 04:04 PM IST
सार

Quitter’s Day fitness:

नए साल में लिया गया रेजोल्यूशन अक्सर जनवरी के दूसरे हफ्ते तक ठंडा पड़ जाता है, जिसे क्विटर्स डे के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन अगर आपके कलाई में एपल वॉच है, तो संभावना है कि आप हार नहीं मानेंगे। ये बात एक नए अध्ययन और एपल के 2026 के मेगा प्लान्स में साबित हुई है। इस लेख में जानिए कैसे तकनीक हमारी आदतों को बदल रही है?

Do people wear Apple Watches pay more attention  their health than others research reveals this
एपल हार्ट एंड मूवमेंट स्टडी में खुलासा। - फोटो : apple.com

    विस्तार

    एपल हार्ट एंड मूवमेंट स्टडी के ताजा आंकड़ों से पता चला है कि एपल वॉच का उपयोग करने वाले लोग आम लोगों की तुलना में अपने फिटनेस रूटीन के प्रति अधिक वफादार होते हैं। जहां दुनिया जनवरी के बीच में ही हार मान लेती है, वहीं एप्पल वॉच यूजर्स फरवरी और मार्च तक सक्रिय रहते हैं। इस सफलता को देखते हुए, एपल ने साल 2026 के लिए एपल फिटनेस+ के तहत नए मल्टी-वीक प्रोग्राम, सेलिब्रिटी वॉकिंग सेशन और स्ट्रावा'के साथ बड़ी साझेदारी का एलान किया है।

    क्या कहता है अध्ययन?

    आमतौर पर नवंबर और दिसंबर के त्याेहारी सीजन में शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है। लेकिन एपल का एक लाख प्रतिभागियों के चार साल के डेटा का विश्लेषण बताता है कि एप्पल वॉच यूजर्स जनवरी के पहले दो हफ्तों में अपनी गतिविधि में 10% से अधिक की वृद्धि करते हैं। खास बात है कि जनवरी के दूसरे शुक्रवार के बाद भी 80 प्रतिशत यूजर्स ने अपने वर्कआउट लेवल को गिरने नहीं दिया।

    ये भी पढ़े: Satellites: अब अंतरिक्ष में भी ट्रैफिक जाम! सैटेलाइट बने सिरदर्द, बचने के लिए Elon Musk बना रहे दूसरा रास्ता

    वहीं, करीब 90% उपयोगकर्ताओं ने इस बढ़े हुए फिटनेस स्तर को फरवरी और मार्च के अंत तक बरकरार रखा। ये दर्शाता है कि एक्टिविटी रिंग्स बंद करने का मनोवैज्ञानिक प्रभाव लंबे समय तक काम करता है।

    एपल का 2026 का फिटनेस रोडमैप

    एपल 2026 को ईयर ऑफ कंसिस्टेंसी (निरंतरता का वर्ष) मान रहा है। इसके लिए नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। एपल का कहना है कि लोग इसलिए छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि आगे क्या करना है। अब फिटनेस कमबैक (शुरुआत करने वालों के लिए) और 4-वीक योग हैबिट जैसे चरणबद्ध प्रोग्राम लॉन्च किए गए हैं।

    वहीं, आर्टिस्ट स्पॉटलाइट सीरीज में अब करोल जी और बैड बनी व अन्य ग्लोबल स्टार्स के गानों पर आधारित वर्कआउट होंगे। इसके साथ ही पैदल चलने की आदत को रोचक बनाने के लिए पेन बैडले और मेल बी जैसे सितारों की आवाज में प्रेरक कहानियां जोड़ी गई हैं।

    रिंग पूरा करने पर मिलते हैं एक्साइटिंग गिफ्ट्स

    रिपोर्ट के अनुसार एपल केवल डेटा नहीं दिखाता, बल्कि गेमिफिकेशन के जरिए आपसे मेहनत भी करवाता है। जैसे रिंग इन द न्यू ईयर अवॉर्ड। ये एक डिजिटल मेडल है जो केवल उन्हीं को मिलेगा जो जनवरी में लगतार सात दिनों तक अपनी रिंग्स को पूरा करेंगे।

    स्ट्रावा क्विट क्विटिंग पार्टनरशिप: पहली बार एपल ने स्ट्रावा के साथ मिलकर एक वैश्विक चुनौती भी रखी है। इसमें जनवरी में 12 वर्कआउट पूरे करने वाले यूजर्स को एक विशेष बैज से सम्मानित किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें