कोरोना की आड़ में हैकर्स की चांदी, दो सप्ताह में चार लाख से अधिक हुए साइबर अटैक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 15 May 2020 04:01 PM IST
सार
विज्ञापन
check point report reveals during coronavirus over 4 lakh cyber attack reported in last 2 weeks all you need to know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

    विस्तार

    जहां एक तरफ पूरी दुनिया एक साथ मिलकर कोरोना वायरस को जड़ से खत्म करने में लगी है, तो दूसरी तरफ हैकर्स इस वायरस की आड़ में साइबर हमलें कर रहे हैं। हाल ही में चेक प्वाइंट रिसर्च कंपनी की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि बीते दो सप्ताह में चार लाख से ज्यादा साइबर अटैक हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने डब्ल्यूएचओ, यूनाइटेड नेशन, माइक्रोसॉफ्ट टीम और गूगल जैसे संस्थान के नाम का सहारा लेकर लोगों को ठगा है।

    चेक प्वाइंट की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दो सप्ताह में भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में वायरस से जुड़े करीब 20,000 डोमेन रजिस्टर हुए हैं। इनमें से करीब 2 फीसदी डोमेन वायरस से ग्रसित हैं, जबकि 15 फीसदी डोमेन शंकित हैं। आपको बता दें कि कोरोना क्योर नाम से सबसे ज्यादा डोमेन रजिस्टर हुए है। इसके अलावा कोरोना पोस्ट, कोरोना रिलीफ फंड और कोरोना क्राइसिस नाम के डोमेन देखने को मिले हैं।

    विज्ञापन

    अमेरिकी न्याय विभाग का कहना है कि सभी कंपनियों को साइबर हमले के लिए तैयार रहने के साथ सावधानी बरतनी भी बहुत जरूरी है। हालांकि, विभाग ने अब तक किसी कंपनी पर हुए साइबर हमले की जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन अमेरिकी न्याय विभाग ने कोरोना वायरस के उपचार और परीक्षण पर काम करने वाली कंपनियों को सतर्क रहने को कहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें