Verizon ने Class of 2020 का किया एलान, बिल क्लिंटन भी होंगे स्पीकर

विस्तार
वेरिजोन ने वर्चुअल कॉमेंसमेंट सीरीज क्लास ऑफ 2020: रेडी फॉर एनीथिंग (Class of 2020: Ready for Anything) की घोषणा कर दी है। वेरिजोन की यह क्लास 22 मई से लेकर 12 जून 2020 तक हर शुक्रवार को होगी। इस क्लास में हिस्सा लेने वाले स्पीकर्स की बात करें तो इसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, ह्यूग इवांस, विलियम पी लॉडर, केविन लव, जेन रूबियो, केटी सॉवर्स और वेरिजोन के अध्यक्ष और सीईओ हंस वेसबर्ग जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं।
वेरिजोन का रेडी फॉर एनीथिंग कंपनी के लिंकडिन पेज पर वर्चुअली होगी। इसमें ग्रेजुएशन कर रहे छात्र भी शामिल हो सकेंगे। वेरिजोन के लिंकडिन पेज के अलावा इसका प्रसारण याहू लाइफ और याहू पर भी किया जाएगा। स्पीकर्स के भाषण के समय को लेकर वेरिजोन लगातार अपने सोशल पेज पर अपडेट करेगी। प्रोग्राम का दोबारा प्रसारण कंपनी के लिंकडिन पेज, याहू, याहू लाइफ और याहू फाइनेंस Fios (चैनल 604) पर होगा।
इस आयोजन को लेकर हंस वेसबर्ग ने कहा, 'प्रत्येक छात्र एक यादगार शुरुआत करने का हकदार है। हमें सार्वजनिक, गैर-लाभकारी और निजी क्षेत्रों में साझेदारों के साथ मिलकर पूरी तरह से नए तरह के अनुभव प्रदान करने पर गर्व है, जहां सभी छात्रों को विश्व की बड़ी हस्तियों से बातचीत करने का अवसर मिलेगा।'
हंस वेसबर्ग ने आगे कहा कि रेडी फॉर एनीथिंग अगले शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। हर सप्ताह आपको एक नई हस्ती को सुनने और उनसे बात करने का मौका मिलेगा। सभी स्पीकर्स को बोलने के लिए 30 मिनट दिए जाएंगे और इसके बाद सवाल-जवाब का सेशन होगा। 22 मई को इसकी शुरुआत एस्टी लॉडर कंपनियों के कार्यकारी अध्यक्ष विलियम पी लॉडर के साथ होगी। बिल क्लिंटन की क्लास आखिरी दिन यानी 12 जून को होगी।
- HUAWEI WATCH GT 2e भारत में हुई लॉन्च, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बताने में है सक्षम
- भारतीय कंपनी ने जीता एक लाख डॉलर का चैलेंज, फीचर फोन यूजर्स के लिए तैयार करेगी ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म
- Vivo ने लॉन्च किया मेक इन इंडिया लोगो, विजेता को मिले पांच लाख रुपये
- मोबाइल के बाद एसेसरीज बाजार में एंट्री को तैयार itel, लाइनअप में हैं ये प्रोडक्ट्स