Zoom अमेरिका में इंजीनियरिंग केंद्रों का करेगी विस्तार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 15 May 2020 10:21 AM IST
सार
विज्ञापन
Zoom to expand engineering centers in america know about it
zoom app - फोटो : zoom app

    विस्तार

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जूम (Zoom) ने अमेरिका में इंजीनियरिंग केंद्रों का विस्तार करने का एलान किया है। इसके तहत कंपनी अगले दो वर्ष के लिए फीनिक्स और पिट्सबर्ग में अनुसंधान और विकास के लिए 500 सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को नियुक्त करेगी, जिससे इंजीनियरिंग वर्कफॉर्स को 60 फीसदी तक बढ़ाया जा सकेगा। वहीं, कंपनी का कहना है कि लॉकडाउन के कारण दुनियाभर में हमारे सॉफ्टवेयर को सबसे से ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। साथ ही करीब 300 मिलियन यूजर्स रोजाना हमारे प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जूम के इंजीनियरिंग केंद्र इस समय सैन जोस और चीन के बीच हैं। वहीं, कंपनी की सीएफओ Kelly Steckelberg का कहना है कि कंपनी एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी और कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी के पास कार्यालयों की तलाश कर रही है, जिससे इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं की प्रतिभा को निखारा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    जूम की सीएफओ Kelly Steckelberg ने कहा है कि हम जल्द नए कर्मचारियों की भर्ती शुरू करेंगे। साथ ही नए कर्मचारी कम से कम सितंबर तक घर से काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा है कि एरिजोना और पेंसिल्वेनिया में कम समय के लिए नहीं बल्कि लंबी अवधि के लिए इंजीनियर्स को भर्ती किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें