केबल ऑपरेटर्स जैमर लगा सिग्नल कर रहे जाम, DTH वाले हो रहे परेशान

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 15 Feb 2020 03:15 PM IST
सार

केबल ऑपरेटर्स लगा रहे हैं जैमर

DTH वालों को नहीं मिल रहा सिग्नल

DoT से भी हो चुकी है शिकायत

विज्ञापन
Cable operators distort DTH signals using jammers
dth FOR DEMO ONLY

    विस्तार

    स्थानीय टीवी केबल ऑपरेटर्स और डायरेक्ट टू होम (DTH) ऑपरेटर्स के बीच हमेशा से तनातनी रही है। यह बात जगजाहिर है कि DTH के आने के बाद केबल ऑपरेटर्स को कुछ नकुसान उठाने पड़े हैं और इसी नुकसान की भरपाई के लिए कई बार ये केबल ऑपरेटर्स जैमर का इस्तेमाल करते हैं।

    लोकल केबल ऑपरेटर्स कुछ इलाकों में जैमर लगाकर DTH के नेटवर्क पर बंद कर देते हैं। ऐसे में कई बार लोगों को मजबूरन केबल कनेक्शन लेना पड़ता है, क्योंकि आम लोगों को पता ही नहीं होता है कि आखिर उनका DTH काम क्यों नहीं कर रहा है। आम लोगों को लगता है कि DTH की कंपनी में ही समस्या है।

    विज्ञापन

    मध्य प्रदेश के DTH यूजर्स परेशान

    हमारे सूत्रों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के तिलकनगर, पलासिया और वंदना नगर जैसे इलाकों में केबल ऑपरेटर्स ने जैमर लगाए हैं जिसकी वजह से पिछले चार दिनों से तमाम DTH कंपनियों के यूजर्स परेशान हैं। नाम ना बताने की शर्त पर टाटा स्काई के एक एग्जीक्यूटिव ने भी इन इलाकों में जैमर लगाए जाने की पुष्टि की है, हालांकि कार्रवाई को लेकर कोई बयान नहीं दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    केबल ऑपरेटर्स जैमर लगा सिग्नल कर रहे जाम, DTH वाले हो रहे परेशान

    पहले भी जैमर लगा चुके हैं

    DTH के लिए जैमर लगाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। DTH ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (DOAOI) ने भी इस पर आपत्ति जताई थी और इस संबंध में दूरसंचार विभाग को एक चिट्ठी भी लिखी थी। पत्र में कहा गया था कि इस तरह गैरकानूनी जैमर लगामे से रेडियो फ्रिकवेंसी स्पेक्ट्रम प्रभावित है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें