Nokia 2.3 हुआ सस्ता, अब सिर्फ 7,199 रुपये में
1,000 रुपये सस्ता हुआ नोकिया 2.3 स्मार्टफोनइसमें है स्टॉक एंड्रॉयडअब सिर्फ 7,199 रुपये में खरीदा जा सकता है फोन

विस्तार
नोकिया ने पिछले साल दिसंबर में भारत में अपने Nokia 2.3 को लॉन्च किया था, वहीं अब महज दो महीने बाद कंपनी ने Nokia 2.3 की कीमत में कटौती कर दी है। Nokia 2.3 को अब एक हजार रुपये की कटौती के साथ 7,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। इससे पहले इसकी कीमत 8,199 रुपये थी।
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ स्टॉक एंड्रॉयड पाई 9.0 दिया गया है। वहीं इस फोन को एंड्रॉयड 10 का भी अपडेट मिलेगा। Nokia 2.3 में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच भी मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो ए22 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन सिर्फ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।
नोकिया 2.3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है जो कि डेफ्थ के लिए है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.4 है।