Samsung Galaxy S20 Ultra, Galaxy S20+, Galaxy S20 की कीमत का हुआ खुलासा, प्री बुकिंग शुरू
गैलेक्सी एस20 सीरीज की कीमतGalaxy S20 : Rs 66,999Galaxy S20+ : Rs 73,999Galaxy S20 Ultra : Rs 92,999

विस्तार
सैमसंग ने भारत में लॉन्चिंग से पहले ही Samsung Galaxy S20 Ultra, Galaxy S20+, Galaxy S20 की कीमत की जानकारी दे दी है। साथ ही गैलेक्सी एस20 अल्ट्रा, गैलेक्सी एस20प्लस और गैलेक्सी एस20 की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है, वहीं फोन 6 मार्च से बाजार में उपलब्ध होंगे। Samsung Galaxy S20 सीरीज की शुरुआती कीमत 66,999 रुपये है।
Samsung Galaxy S20 की कीमत 66,999 रुपये, Galaxy S20+ की कीमत 73,999 और Galaxy S20 Ultra की कीमत 92,999 रुपये है। प्री-बुकिंग ऑफर्स की बात करें तो S20 Ultra के साथ गैलेक्सी बड्स प्लस सिर्फ 1,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा सैमसंग केयर प्लस की भी सुविधा मिलेगी जिसमें एक्सिडेंटल और लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन मिलेगा।
कंपनी ने इस फोन में 6.2 का क्वाड एचडी प्लस डाइनैमिक एमोलेड 2 एक्स डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,440x3,200 पिक्सल है। इसके साथ ही यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 7nm ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ 8जीबी और 12 जीबी रैम का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो सैमसंग ने इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, कंपनी ने 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी है।