बदल गई है BSNL के इस लंबी अवधि वाले प्लान की वैधता, रिचार्ज से पहले जरूर पढ़ें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Mar 2023 03:45 PM IST
सार

BSNL ने 197 रुपये का प्लान 2021 में लॉन्च किया था। BSNL के इस प्लान के साथ 180 दिनों की वैधता मिलती थी और 18 दिनों के लिए कुछ फ्री ऑफर्स मिलते थे।

विज्ञापन
BSNL Offers this Special 70 Day Validity Prepaid Plan All details in hindi
BSNL - फोटो : BSNL

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास कई सारे सस्ते प्लान हैं। आज भी जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के मुकाबले BSNL के प्री-पेड प्लान सस्ते हैं। BSNL के पास कुछ सर्किल में 4जी नेटवर्क है, हालांकि इस साल के अंत तक BSNL का 4जी पूरे देश में भी लॉन्च हो सकता है।

    आजकल अधिकतर लोग लंबी वैधता वाले प्लान खोज रहे हैं। यदि आप भी उनमें से एक हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको BSNL के लंबी वैधता वाले एक खास प्लान के बारे में बताएंगे।

    विज्ञापन

    BSNL ने 197 रुपये का प्लान 2021 में लॉन्च किया था। BSNL के इस प्लान के साथ 180 दिनों की वैधता मिलती थी और 18 दिनों के लिए कुछ फ्री ऑफर्स मिलते थे। अब BSNL ने अपने इस 197 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है। BSNL के इस प्लान के साथ अब 70 दिनों की वैधता मिलती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 2 जीबी डाटा के बाद अनलिमिटेड डाटा और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में 15 दिनों के लिए Zing Music का एक्सेस मिलता है।

    रोज 2 जीबी डाटा भी 15 दिनों के लिए ही मिलेगा। BSNL का यह प्लान सभी सर्किल में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में रिचार्ज कराने से पहले BSNL एप या वेबसाइट पर यह जरूर चेक कर लें कि यह प्लान आपके सर्किल में है या नहीं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें