अब छुपा सकेंगे Twitter ब्लू टिक, नए फीचर पर काम कर रही है कंपनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Mar 2023 11:05 AM IST
सार

Paluzzi ने नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। वैसे तो यह थोड़ा मजाकिया है, क्योंकि जब कोई पैसे देकर ब्लू टिक खरीद रहा है तो फिर उसे छिपाएगा क्यों। इस पर ट्विटर की दलील है कि ब्लू टिक छिपाकर ट्रोलिंग से बचा जा सकेगा।

विज्ञापन
Twitter Blue Users Could Soon be Able Hide Blue check mark
twitter blue badge - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ट्विटर ने हाल ही में कहा है कि वह अब किसी को भी फ्री में ब्लू टिक नहीं देगा। एक अप्रैल से फ्री वाले यानी लिगेसी ब्लू टिक भी हटाए जा रहे हैं। इसी बीच अब खबर है कि Twitter एक और नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके बाद ब्लू टिक को छिपाने का भी ऑप्शन होगा। ट्विटर ने पिछले साल पेड ब्लू टिक की शुरुआत की थी और इसे अब सभी के लिए लागू किया जा रहा है।

    Twitter के ब्लू टिक छिपाने वाले फीचर की जानकारी रिवर्स इंजीनियर Alessandro Paluzzi ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि यदि कोई अपने अकाउंट के साथ ब्लू टिक नहीं दिखाना चाहता है तो वह उसे हाइड कर सकता है। ब्लू टिक अब सिर्फ Twitter Blue यूजर्स के लिए है। Paluzzi ने नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। वैसे तो यह थोड़ा मजाकिया है, क्योंकि जब कोई पैसे देकर ब्लू टिक खरीद रहा है तो फिर उसे छिपाएगा क्यों। इस पर ट्विटर की दलील है कि ब्लू टिक छिपाकर ट्रोलिंग से बचा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    इस फैसले से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और लोगों ने ब्लू टिक ‘badge of shame' कहना शुरू कर दिया है, हालांकि Twitter ने अपने इस अपकमिंग फीचर के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लिगेसी वेरिफिकेशन के तहत पत्रकारों, मीडिया हाउस, सेलेब्रिटीज आदि को फ्री में ब्लू टिक दिया गया है जो कि 1 अप्रैल से हटने वाला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत में Twitter blue के मोबाइल प्लान की कीमत 900 रुपये है और वेब वर्जन के लिए 650 रुपये का शुल्क लगाया गया है। एलन मस्क ने हाल ही फ्री वाले अकाउंट से एसएमएस आधारित टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) फीचर को भी हटा दिया है। अब कुल मिलाकर यही है कि यदि आप अपने ट्विटर अकाउंट के लिए ब्लू टिक चाहते हैं और बेहतर सिक्योरिटी के लिए 2FA चाहते हैं तो आपको हर महीने कम-से-कम 650 रुपये चुकाने होंगे, अन्यथा आपके अकाउंट के एसएमएस आधारित 2FA सेवा को बंद कर दिया जाएगा और ब्लू टिक हटा दिया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें