Nothing Ear 2 की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत, फीचर्स और ऑफर्स
Nothing Ear 2 को Myntra और Flipkart से खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर इस ईयरबड्स 12,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। लिमिटेड सेल में इसे 9,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।

विस्तार
Nothing Ear 2 को इसी सप्ताह 22 मार्च को भारत में पेश किया गया है। यह नथिंग का दूसरा ऑडियो प्रोडक्ट है। इससे पहले कंपनी ने Nothing Ear 1 लॉन्च किया था। Nothing Ear 2 की 28 मार्च को पहली ओपन सेल है, हालांकि Nothing Ear 2 की आज यानी 25 मार्च को पहली लिमिटेड सेल हो रही है। Nothing Ear 2 को Myntra और Flipkart से खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर इस ईयरबड्स 12,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। लिमिटेड सेल में इसे 9,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।
Nothing Ear 2 के साथ डुअल चैंबर ट्रांसपैरेंट डिजाइन मिलती है। इसके अलावा इसमें 11.6mm का कस्टमाइज है और दोनों बड्स में AI सपोर्ट वाले तीन माइक्रोफोन हैं। Nothing Ear 2 के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन दिया गया है जिसे लेकर सराउंड न्वाइज को 40dB तक कम करने का दावा है।
Nothing Ear 2 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 मिलता है। इसके अलावा इसमें LHDC 5.0 कोडेक और AAC व SBC ब्लूटूथ कोडेक का सपोर्ट है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए Nothing Ear 2 को IP54 की रेटिंग मिली है। ईयरबड्स का चार्जिंग केस भी IP55 रेटिंग के साथ आता है।
Nothing Ear 2 को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। Nothing Ear 2 के साथ Nothing X एप का भी सपोर्ट मिलता है। Nothing Ear 2 में गेस्चर कंट्रोल दिया गया है। नथिंग के इस ईयरबड्स में गूगल फास्ट पेयरिंग का भी सपोर्ट है और विंडोज 10 से पेयरिंग के लिए इसमें Swift Pair भी मिलता है। इसमें गेमिंग के लिए Low Lag मोड भी है।
Nothing Ear 2 में 33mAh की बैटरी है और चार्जिंग केस 485mAh की बैटरी से लैस है। Nothing Ear 2 की बैटरी को लेकर 36 घंटे के बैकअप का दावा है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 8 घंटे के बैकअप का दावा है। इसमें टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।