लैपटॉप खरीदने वालों को यह कंपनी 2 महीने तक फ्री में देगी इंटरनेट, मिलेगी 20Mbps की स्पीड

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 22 Jun 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
BSNL Offers 2 Months of Free 20Mbps Broadband Plan to every New Laptop-pc Buyers
laptop

    कई सारे प्लान को अपडेट करने के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अब नया धमाका पेश किया है। बीएसएनएल अब लैपटॉप और डेस्कटॉप खरीदने वाले सभी ग्राहकों को 20Mbps की स्पीड से 2 महीने तक फ्री में इंटरनेट देने का ऐलान किया है।

    दरअसल बीएसएनएल इस नए ऑफर के तहत अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या को बढ़ाना चाहता है। बीएसएनएल ने हाल ही में 45 जीबी डाटा वाला एक ब्रॉडबैंड प्लान बाजार में उतारा है जो लैपटॉप या डेस्कटॉप खरीदने वालों को दिया जाएगा। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत सिर्फ 99 रुपये है।

    विज्ञापन

    टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए नए लैपटॉप या डेस्कटॉप खरीदने वालों ग्राहकों को बिल की एक कॉपी जमा करना होग, हालांकि रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया है कि बिल की कॉपी कहां जमा करनी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह ऑफर अंडमान और निकोबार सर्किल को छोड़कर पूरे देशभर के सभी सर्किल के लिए है। वहीं यह ऑफर सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जो बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड का नया कनेक्शन लेते हैं।

    गौरतलब है कि BSNL ने पिछले सप्ताह ही 149 रुपये का नया प्लान प्री-पेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में रोज 4 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। कंपनी का फीफा वर्ल्ड कप स्पेशल यह डाटा प्लान 14 जून से देशभर के सभी सर्किल में उपलब्ध हो गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें