वीवो के इस 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले फोन कीमत में हुई कटौती

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 22 Jun 2018 02:48 PM IST
Vivo V9 Youth Price Cut upto rs 1000 in India
Vivo V9 Youth

    वीवो के स्मार्टफोन वीवो वी9 यूथ की कीमत में कटौती की खबर है। इसकी जानकारी मुंबई के मशहूर महेश टेलीकॉम ने दी है, हालांकि वीवो की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। वीवो वी9 यूथ को अब 1 हजार रुपये की कटौती के बाद सिर्फ 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को कंपनी ने 18,990 रुपये में भारत में लॉन्च किया था। वीवो वी9 यूथ की खासियतों की बात करें तो इस फोन में 6.3 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले और आईफोन x जैसी डिजाइन है। साथ ही कैमरे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट दिया गया है। फोन में डुअल कैमरा है। यह फोन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।

    वीवो वी9 की स्पेसिफिकेशन

    Vivo V9 Youth
    Vivo V9 Youth

    इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.3 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3260mAh की बैटरी, 4जी, डुअल सिम, हेडफोन जैक, वाई-फाई जैसे फीचर्स हैं। फोन को फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, पेटीएम मॉल और वीवो ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...