सिर्फ 10,599 रुपये में आपका हो सकता है कि 61,000 रुपये वाला यह फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 22 Jun 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
Google Pixel 2 Available on Airtel Online Store at a down payments of Rs 10,599
Google Pixel 2

    अगर आप भी प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और ज्यादा कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। आप गूगल पिक्सल 2 और गूगल पिक्सल 2 एक्सएल दोनों स्मार्टफोन को एयरटेल केे स्टोर से ऑनलाइन डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। दोनों फोन के साथ एयरटेल की ओर से 18 महीने तक पोस्टपेड प्लान भी मिलेगा, हालांकि प्लान के लिए आपकरो अलग से पैसे नहीं देने पड़ेंगे।

    एयरटेल के इस ऑफर के तहत गूगल पिक्सल 2 का 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 10,599 रुपये के डाउन पेमेंट पर और गूगल पिक्सल 2 एक्सएल का 128 जीबी वाला वेरियंट 12,599 रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकेगा। इसके बाद अगले 18 महीने तक 2,799 रुपये हर महीने देने होंगे जिसके तहत आपको पोस्टपेड प्लान भी मिलेगा जिसमें 50 जीबी डाटा मिलेगा जिसे आप अगले महीने भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 1 साल तक अमेजॉनन प्राइम मेंबरशिप, एयरटेल सिक्यॉर और एयरटेल टीवी का फायदा मिलेगा।

    विज्ञापन

    इसी तरह गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के 64 जीबी मॉडल पर 15,599 रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा और फिर 18 महीने तक 2,799 रुपये देना होगा। इसके अलावा इस फोन का 128 जीबी वाला वेरियंट 22,599 रुपये के डाउन पेमेंट पर मिलेगा। इन दोनों फोन के साथ भी पोस्टपेड प्लान मिलेगा। हालांकि इस ऑफर में दिक्कत यह है कि यह सिर्फ पोस्टपेड यूजर्स के लिए है, वहीं प्रीपेड यूजर्स को भी नया पोस्टपेड कनेक्शन लेना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें