BSNL ने सभी सर्किल के लिए लॉन्च किया 4G सिम कार्ड, जानें कीमत

भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL) ने सभी सर्किल के लिए 4G सिम कार्ड लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने प्री-पेड और पोस्ट-पेड दोनों प्रकार के ग्राहकों के लिए 4जी सिम जारी किए हैं। बीएसएनएल के 4जी सिम की कीमत 20 रुपये होगी जिसे कोई भी यूजर्स खरीद सकता है। हालांकि बीएसएनएल ने अभी आधिकारिक रूप से इस मामले पर कुछ नहीं कहा है। इसकी जानकारी ट्विटर यूजर संजय बाफना के ट्वीट से मिली है। बाफना ने नोटिफिकेशन लेटर भी शेयर किया है।
बता दें कि बीएसएनएल ने फरवरी 2018 में केरल में 4G सर्विस लॉन्च किया है। इसी के साथ केरल BSNL की 4जी सर्विस वाला देश का पहला राज्य बन गया है। कंपनी ने केरल के 5 इलाकों में अपने 4जी नेटवर्क की शुरुआत की है। BSNL की 4G सर्विस कंपनी के पास मौजूदा स्पेक्ट्रम पर ही काम करेगी और यूजर्स को 3जी सिम कार्ड पर ही 4जी की स्पीड मिलेगी। वहीं BSNL के चीफ जेनरल मैनेजर पी टी मैथ्यू ने कहा है 2018 के अंत तक केरल के सभी जिलों में 4जी सर्विस शुरू हो जाएगी।
वहीं 4जी टेस्टिंग की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की गई थी। ट्विटर पर @nagellatrinath नाम से हैंडल से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया था जिसमें बीएसएनएल की 4G स्पीड दिखाई गई थी। स्क्रीनशॉट के मुताबिक बीएसएनएल की 4जी डाउनलोडिंग स्पीड 25.20Mbps और अपलोडिंग स्पीड 5.36Mbps थी।