Apple के को-फाउंडर भी बंद करने जा रहे हैं अपना फेसबुक अकाउंट

5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के डाटा लीक ने फेसबुक ने एक ऐसी मुसीबत मे डाल दिया है कि कंपनी को इससे निकलने में काफी वक्त लग जाएगा। डाटा लीक के बाद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने माफी भी मांगी और प्राइवेसी पॉलिसी भी बदली लेकिन लगता है कि लोगों का अब फेसबुक पर भरोसा नहीं रहा।
एक के बाद एक बड़ लोग अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर रहे हैं। पहले स्पेसएक्स के फाउंडर ऐलन मस्क ने टेस्ला और स्पेसएक्स के फेसबुक पेज डिलीट किए, वहीं अब एप्पल के को-फाउंडर स्टीव वोज़्निएक ने भी कहा है कि वे जल्द ही अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट करने वाले हैं। उनका कहना है कि प्राइवेसी को लेकर यह फैसला लिया है।
स्टीव वोज़्निएक ने एक ई-मेल के जरिए कहा है कि हमारी सूचनाओं को बेचकर फेसबुक काफी पैसा कमा रहा है, जबकि बदले में यूजर्स को कोई फायदा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी एप्पल अच्छे प्रोडक्ट्स के जरिए पैसे कमाती है और फेसबुक अपने यूजर्स का डाटा बेचकर पैसे कमाता है। बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर भी फेसबुक से विदा ले चुके हैं।