एक से भले चार, 10,999 रुपये में मिल रहा है 4 कैमरे वाला यह फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 10 Apr 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Honor 9 Lite sale Today Via Flipkart in India, this phone comes with 4 Cameras
Honor 9 Lite

    कहते हैं कि 1 से भले दो, लेकिन अब इसे बदलने का वक्त आ गया है और एक से भले 4 कहने का वक्त आ गया है। अगर आपका भी काम डुअल कैमरे वाले स्मार्टफोन से नहीं चल रहा है तो आपके लिए हॉनर के Honor 9 Lite  की आज एक बार फिर सेल है। फोन को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया डुअल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा है। इस फोन में अब फेस अनलॉक फीचर भी दे दिया है।

    Honor 9 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Honor 9 Lite
    Honor 9 Lite

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो, 5.65 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं इस फोन में कंपनी का हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। यह फोन 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में मिलेगा। फोन के स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 2 रियर और 2 फ्रंट कैमरे हैं। रियर पैनल पर 13+2 मेगापिक्सल और फ्रंट में भी 13+2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। कैमरे में 3डी ब्यूटी, बोकेह इफेक्ट (बैकग्राउंड), पैनोरमा जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 3000 एममएएच की बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है। भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें