BSNL ने अपडेट किया यह प्री-पेड प्लान, मिल रही है 455 दिनों की वैधता, रोज मिलेगा 4.2GB डाटा

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों को स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। BSNL ने अपने 365 दिनों वाले प्लान की वैधता को 90 दिनों बढ़ा दी है, हालांकि यह ऑफर अगस्त 14 से लेकर 13 सितंबर 2019 तक ही है यानी इस अवधि में रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा। तो आइए BSNL के इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
BSNL ने इस प्रमोशनल ऑफर के तहत सीमित समय के लिए 1,699 रुपये वाले प्री-पेड प्लान को अपग्रेड किया है। पहले इस प्लान की वैधता 365 दिनों की थी लेकिन अब इसकी वैधता 455 दिनों की हो गई है। इसका फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को 14 अगस्त से लेकर 13 सितंबर, 2019 के बीच रिचार्ज कराना होगा। इस अपडेशन के बारे में कंपनी की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है।
बता दें कि BSNL के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। साथ ही इस प्लान के तहत रोमिंग में भी कॉलिंग फ्री है, हालांकि इस प्लान के तहत प्रतिदिन कॉलिंग की सीमा 250 मिनट ही है। इस प्लान के तहत दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में फ्री कॉलिंग नहीं की जा सकती। BSNL के इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा मिलता है। वहीं इस प्लान के साथ कंपनी रोज 2.2 जीबी डाटा फ्री भी दे रही है। ऐसे में आपको हर रोज कुल 4.42 जीबी डाटा मिलेगी।