Realme का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला दिवाली से पहले होगा लॉन्च

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 09 Aug 2019 10:49 AM IST
Realme 64 Megapixel Camera Phone to Launch Before Diwali
realme 64 megapixel camera phone - फोटो : TWITTER/REALME

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने Xiaomi के मुकाबले में 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने का एलान कर दिया है। रियलमी ने अपने एक बयान में कहा है कि दिवाली के खास मौके पर यानी अक्टूबर में वह अपना 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। रियलमी के बयान के मुताबिक रियलमी सीरीज और रियलमी प्रो सीरीज के फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

    वहीं Realme ने अपने पहले 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन के अन्य फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इस फोन के कैमरे में सैमसंग का ISOCELL ब्राइट GW1 सेंसर का इस्तेमाल होगा। कंपनी ने अपने इस फोन का टीजर भी ट्विटर पर शेयर किया है। टीजर के मुताबिक Realme 5 औरRealme 5 Pro में चार रियर कैमरे होंगे जिसमें 64 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा।

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने भी ट्विटर पर कंफर्म किया था कि Realme 5 को 64 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। माधव ने ट्विटर पर अपना नाम भी बदलकर Madhav ‘5' Quad कर लिया है। बता दें कि चीन में 4 को अशुभ अंक माना गया है। ऐसे में कंपनी Realme 4 की बजाय Realme 5 को बाजार में उतारने का फैसला लिया है।

    और पढ़ें...