WhatsApp में आया बड़ा बग, आपके निजी मैसेज के साथ हो सकती है छेड़छाड़

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 09 Aug 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp security flaw A tool can change your messages says cybersecurity firm Checkpoint
whatsapp - फोटो : whatsapp

    इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप व्हाट्सएप में एक बड़े बग के होने की रिपोर्ट सामने आई है। व्हाट्सएप के इस बग के कारण आपके द्वारा भेजे गए मैसेज में छेड़छाड़ हो सकती है और हैकर्स उसे अपने हिसाब से बदल सकता है। इसकी जानकारी अमेरिकी सिक्योरिटी फर्म चेक प्वाइंट ने दी है। फर्म ने इस टूल को अमेरिका के लास वेगास में चल रहे ब्लैक हाट नाम के साइबर सिक्युरिटी कॉन्फ्रेंस में प्रेक्टिकल करके दिखाया। चेक प्वाइंट का दावा है कि उसके पास एक ऐसा टूल है जिसकी मदद से व्हाट्सएप के किसी भी मैसेज को एडिट करके गलत मैसेज भेजा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह टूल व्हाट्सएप के कोट रिप्लाई के दौरान काम करता है और रिप्लाई के दौरान ही वास्तविक मैसेज में हेरफेर की जा सकती है।

    उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आपके घर में किसी की अचानक से तबीयत खराब हो गई और आपने बॉस को मैसेज किया कि घर में किसी की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। ऐसे में मैं ऑफिस नहीं आ पाऊंगा। अब इस मैसेज को इस टूल के जरिए बदल दिया जाएगा कि मैं परिवार के साथ घूमने जा रहा हूं, इसलिए ऑफिस नहीं आऊंगा।

    विज्ञापन

    यह पहला मौका नहीं है जब व्हाट्सएप के इस बग के बारे में रिपोर्ट सामने आई है। इससे पहले पिछले महीने सिक्योरिटी फर्म Symantec के शोधकर्ताओं ने दावा किया था कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम एप में एक बग है जिसकी मदद से कोई भी हैकर्स लोगों द्वारा भेजी गई मीडिया फाइल्स को एडिट कर सकता है और उसमें हेराफेरी कर सकता है। शोधकर्ताओं ने इस बग को मीडिया फाइल जैकिंग नाम दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शोधकर्ताओं द्वारा अपने ब्लॉग में दी गई जानकारी के मुताबिक व्हाट्सएप मीडिया फाइल को एक्सटर्नल स्टोरेज में सेव करता है। वहीं टेलीग्राम गैलरी में सेव करता है। ऐसे में इन दोनों में से कोई भी एप मीडिया फाइल पर नजर नहीं रखती हैं। ऐसे में इन मीडिया फाइल्स पर जैकिंग अटैक हो सकता है और फाइल को एडिट किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें