Alert: गूगल क्रोम ब्राउजर इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतावनी
यह खामी उन यूजर्स को प्रभावित कर सकती है जो Chrome के पुराने वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं। Linux: 136.0.7103.59 से पहले के वर्जन को खतरा है, Windows और macOS के यूजर्स को 136.0.7103.48/49 से पहले के वर्जन पर खतरा है। अगर आपका Chrome इससे पुराना है, तो आप जोखिम में हो सकते हैं।

विस्तार
भारत की शीर्ष साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Google Chrome यूजर्स को एक गंभीर सुरक्षा खामी को लेकर चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी खासतौर पर Windows और macOS पर Chrome इस्तेमाल करने वालों के लिए है। रिपोर्ट के अनुसार, यह जोखिम "High Severity" यानी अत्यधिक गंभीरता वाला है।
10 मई 2025 को जारी किए गए इस अलर्ट में Chrome ब्राउजर में कई सुरक्षा कमजोरियों की पहचान की गई है, जैसे- Heap buffer overflow in HTML, Out-of-bounds memory access, DevTools में गलत इम्प्लिमेंटेशन, डाटा वेलिडेशन की कमी CERT-In के अनुसार, हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर यूजर्स को खतरनाक वेबसाइट्स पर ले जा सकते हैं। इसके जरिए वे संवेदनशील डाटा तक पहुंच बना सकते हैं या आपके सिस्टम पर नियंत्रण भी पा सकते हैं।
यह खामी उन यूजर्स को प्रभावित कर सकती है जो Chrome के पुराने वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं। Linux: 136.0.7103.59 से पहले के वर्जन को खतरा है, Windows और macOS के यूजर्स को 136.0.7103.48/49 से पहले के वर्जन पर खतरा है। अगर आपका Chrome इससे पुराना है, तो आप जोखिम में हो सकते हैं।
- Find My Device: गूगल ने बदला फाइंड माय डिवाइस का नाम, अब मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी
- Bluetooth 6.1: ब्लूटूथ 6.1 हुआ लॉन्च, मिलेगी बेहतर प्राइवेसी और कनेक्टिविटी
- OPPO K13: लैग किलर परफॉरमेंस, सुपर फास्ट चार्जिंग से लैस OverPowered फोन
- Alert: फर्जी रक्षा अधिकारी के नाम से आपके पास आ सकती है कॉल, सरकार ने किया आगाह