Bluetooth 6.1: ब्लूटूथ 6.1 हुआ लॉन्च, मिलेगी बेहतर प्राइवेसी और कनेक्टिविटी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 May 2025 10:06 AM IST
सार

ब्लूटूथ 6.1 में दो प्रमुख बदलाव किए गए हैं। पहला, यूजर की प्राइवेसी को और अधिक सुरक्षित बनाने से जुड़ा है। पिछले संस्करण ब्लूटूथ 6 में, डिवाइस की MAC एड्रेस को हर 15 मिनट में बदलने की सुविधा दी गई थी, जिससे ट्रैकिंग को मुश्किल बनाया जा सके।

विज्ञापन
Bluetooth 6.1 Announced With Support for Enhanced Privacy Better Battery Life
Bluetooth 6.1 - फोटो : Bluetooth

    विस्तार

    ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (Bluetooth SIG) ने हाल ही में ब्लूटूथ 6.1 मानक की घोषणा की है। यह नया संस्करण यूज़र प्राइवेसी को बेहतर सुरक्षा देने के साथ-साथ बेहतर पावर एफिशिएंसी भी प्रदान करेगा। उम्मीद की जा रही है कि ब्लूटूथ 6.1 से लैस डिवाइस 2026 तक बाजार में आ सकते हैं।

    बेहतर प्राइवेसी के लिए रैंडम RPA टाइमिंग

    ब्लूटूथ 6.1 में दो प्रमुख बदलाव किए गए हैं। पहला, यूजर की प्राइवेसी को और अधिक सुरक्षित बनाने से जुड़ा है। पिछले संस्करण ब्लूटूथ 6 में, डिवाइस की MAC एड्रेस को हर 15 मिनट में बदलने की सुविधा दी गई थी, जिससे ट्रैकिंग को मुश्किल बनाया जा सके। लेकिन यह फिक्स्ड इंटरवल होने के कारण कुछ हद तक ट्रैकिंग मुमकिन थी। ब्लूटूथ 6.1 में अब रैंडम इंटरवल (8 से 15 मिनट के बीच) में RPA (Resolvable Private Address) बदला जाएगा। यह बदलाव संभावित ट्रैकर्स के लिए डिवाइस की पहचान करना और भी मुश्किल बना देगा।

    विज्ञापन

    बैटरी लाइफ में सुधार

    दूसरा बड़ा बदलाव बैटरी एफिशिएंसी को लेकर है। अब RPA अपडेट्स को डिवाइस के वायरलेस चिप (कंट्रोलर) द्वारा हैंडल किया जाएगा, न कि मुख्य प्रोसेसर द्वारा। इसका मतलब है कि TWS हेडसेट्स, फिटनेस ट्रैकर्स, स्मार्टवॉच और पोर्टेबल स्पीकर्स जैसी छोटी डिवाइसेज़ में अब बेहतर बैटरी बैकअप मिल सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें