OPPO K13: लैग किलर परफॉरमेंस, सुपर फास्ट चार्जिंग से लैस OverPowered फोन

मार्केटिंग डेस्क
Tue, 13 May 2025 07:21 PM IST
सार

Rs 20,000 से भी काम कीमत में OPPO K13 अपनी सेगमेंट का एक ‘OverPowered’ यानी OP एक्सपेरियंस वाला स्मार्टफोन है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये OP क्या है तो इसी को चेक करने के लिए हमने कुछ दिनों तक OPPO K13 को यूज किया। आइए विस्तार से समझते हैं कि आखिर OPPO K13 एक OP फोन क्यों है और आपके लिए यह परफेक्ट फोन कैसे हो सकता है।

विज्ञापन
OPPO K13 Overpowered phone with lag killer performance super fast charging
OPPO K13 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    OPPO K सीरीज, एक ऐसी स्मार्टफोन सीरीज है जो हमेशा से ही यूजर्स के भरोसे पर खरी उतरी है। चाहे वह भरोसा ड्यूरेबलिटी का हो, दमदार बैटरी का हो या फिर परफॉरमेंस की ही क्यों ना हो। अपनी इसी कमिटमेंट को बनाए रखते हुए OPPO ने OPPO K13 को भारतीय बाजार में पेश किया है जो Sanpdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 7000mAh की ग्रेफाइट बैटरी के साथ आता है।

    Rs 20,000 से भी काम कीमत में OPPO K13 अपनी सेगमेंट का एक ‘OverPowered’ यानी OP एक्सपेरियंस वाला स्मार्टफोन है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये OP क्या है तो इसी को चेक करने के लिए हमने कुछ दिनों तक OPPO K13 को यूज किया। आइए विस्तार से समझते हैं कि आखिर OPPO K13 एक OP फोन क्यों है और आपके लिए यह परफेक्ट फोन कैसे हो सकता है।

    विज्ञापन
    OPPO K13: लैग किलर परफॉरमेंस, सुपर फास्ट चार्जिंग से लैस OverPowered फोन

    परफॉरमेंस ऐसी जो दीवाना बना दे: गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक स्मूद

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    OPPO K13 में दिया गया क्वॉलकॉम Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर है जिसे TSMC की 4nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया गया है। यही इस फोन को एक असली 'Lag Killer' बनाती है। चाहे आप हाई-एंड गेमिंग करें या मल्टीपल एप्स एक साथ खोलें, यह स्मार्टफोन आपको एक लैग फ्री अनुभव देता है। लंबे समय तक गेमिंग के दौरान कोई परेशानी नहीं होती है। अच्छी बात यह है कि रिव्यू के दौरान हमनें लंबे समय तक गेम खेले, गेमिंग के दौरान फोन गर्म नहीं होता है।

    वैसे आपको बता दें कि Snapdragon 6 Gen 4 अपने सेगमेंट का सबसे पावरफुल चिपसेट है। यह 6- सीरीज का पहला ऐसा चिपसेट है जिसे 4nm पर तैयार किया गया है। AnTuTu बेंचमार्क पर इसने 790K+ का स्कोर हासिल किया है जो कि इस फोन को परफॉरमेंस के मामले में सेगमेंट का बेताज बादशाह बनाता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno A810 GPU है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3GHz है। फोन के साथ 8GB रैम और 128/256GB तक की स्टोरेज मिलती है।

    इसमें LPDDR4X रैम + UFS 3.1 स्टोरेज है जो कि हेवी लोड और मल्टीटास्किंग के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इसके साथ 29% बेहतर GPU परफॉरमेंस मिलती है। इसके अलावा यह फोन Snapdragon Elite Gaming, AI Trinity Engine के साथ भी आता है जो कि इसकी गेमिंग को विजुअली शानदार और लैग-फ्री बनाते हैं।

    गेमिंग के दौरान Snapdragon Elite Gaming फीचर ने हमें स्मूद और कलर रीच, फास्ट रेस्पॉन्स और लो लैटेंसी दिए है। इसमें आपको Snapdragon Game Super Resolution भी मिलता हैं जो AI Trinity Engine 1080p रिजॉल्यूशन को 4K रिजॉल्यूशन तक ले जाता है जो कि गेमिंग के एक्सपेरियंस को एक अलग लेवल पर ले जाता है। गेमिंग के दौरान ऑप्टिमाइजेशन बढ़िया काम करता है।

    OPPO K13: लैग किलर परफॉरमेंस, सुपर फास्ट चार्जिंग से लैस OverPowered फोन

    OPPO K13 अपनी सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें 7000mAh की ग्रेफाइट बैटरी मिलती है। इसके साथ OPPO की Smart Charging Engine 5.0 टेक्नोलॉजी मिलती है जो कि बैटरी लाइफ को 1800 चार्ज साइकल्स तक सेफ रखती है यानी 5 साल तक पावर-पैक्ड परफॉरमेंस। फोन के साथ 80W SUPERVOOCTM की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। महज 5 मिनट की चार्जिंग के बाद करीब 4 घंटे तक के बैकअप का दावा किया गया है और यह दावा हमारे रिव्यू में भी सच साबित हुआ।

    यहां एक सवाल सामने आता है कि OPPO K13 में ग्रेफाइट बैटरी दी गई है तो इसमें खास क्या है? दरअसल ग्रेफाइट बैटरी की लाइफ लंबी होती है और समय के साथ इसकी परफॉरमेंस खराब नहीं होती है। बाजार में बिकने वाले अधिकतर स्मार्टफोन में सिलिकॉन एनोड बैटरी मिलती है जिसकी लाइफ ग्रेफाइट बैटरी के मुकाबले कम होती है।

    इस वक्त बाजार में कुछ फोन हैं जिनका प्रमोशन 7300mAh बैटरी को लेकर किया जा रहा है लेकिन ग्रेफाइट और सिलिकॉन के बीच मामला खराब हो जाता है। इसमें रैपिड चार्जिंग मोड मिलती है जिसकी मदद से बैटरी को 5 मिनट में 14%, 10 मिनट में 25%, 15 मिनट में 35%, 20 मिनट में 43% और 30 मिनट में 62% चार्ज करती है। महज 56 मिनट में बैटरी 100% चार्ज की जा सकती है। हेवी इस्तेमाल के बाद भी फोन ने रिव्यू के दौरान दिनभर हमारा साथ दिया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें