Alert: जालसाजों ने निकाला ठगी का नया तरीका, बिना कॉल-मैसेज बैंक अकाउंट कर रहे खाली
पुलिस बैंक की किसी ब्रांच से ग्राहकों का डाटा चोरी होने की आशंका जता रही है। जबकि बैंक का कहना है कि यह मामला क्लोनिंग का भी हो सकता है।

विस्तार
डिजिटल वर्ल्ड में साइबर क्राइम और ठगी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। अब बिना कॉल-मैसेज के बैंक अकाउंट के पैसे गायब होने का मामला सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों ने इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई है। ग्राहकों का कहना है कि उनके अकाउंट से पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक निकाले गए हैं। परेशान ग्राहकों ने जिसके बाद साइबर क्राइम में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
मामला मध्यप्रदेश के भोपाल के बैंक ऑफ बड़ौदा का बताया जा रहा है। बिना कॉल-मैसेज के बैंक अकाउंट के पैसे गायब होने को लेकर ग्राहकों ने बैंक में शिकायत की लेकिन बैंक से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद ग्राहकों ने साइबर क्राइम में शिकायत की है। तीन दिनों ने ही 30 लोगों के इस तरह की धोखाधड़ी को लेकर शिकायत की है।
पुलिस बैंक की किसी ब्रांच से ग्राहकों का डाटा चोरी होने की आशंका जता रही है। जबकि बैंक का कहना है कि यह मामला क्लोनिंग का भी हो सकता है। इन पैसों को प्रदेश के बाहर के अकाउंट में ट्रांसफर किया गया है। वहीं एक अकाउंट से एक से अधिक बार ट्रांजैक्शन किया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिन ग्राहकों के अकाउंट से पैसे निकाले गए हैं, उन्हें किसी भी प्रकार का मैसेज या कॉल नहीं आया है और न ओटीपी प्राप्त हुआ है। ग्राहकों का कहना है कि उन्होंने एटीएम का भी इस्तेमाल नहीं किया है।
- Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3: 35 हजार की कीमत में कौन है बेस्ट कैमरा फोन, जानें सभी डिटेल्स
- Nothing Phone: भारत में अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर खोलेगा नथिंग, फोन भी होने वाला है लॉन्च
- Redmi 12 की लॉन्च तारीख आई सामने, कम कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा फोन
- Alert: आपके फोन में भी हैं ये दो खतरनाक एप तो तुरंत करें डिलीट, चीन भेज रहे आपका पर्सनल डाटा