Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3: 35 हजार की कीमत में कौन है बेस्ट कैमरा फोन, जानें सभी डिटेल्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 10 Jul 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3 Price and Specs Comparison Know Which is Better
Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3 - फोटो : अमर उजाला

    ओप्पो ने भारत में अपने नए कैमरा फोन Oppo Reno 10 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर के साथ पेश किया गया है। Reno 10 Pro की कीमत 39,999 रुपये है, लेकिन फोन को ऑफर्स के साथ 35 हजार रुपये तक कीमत में खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर इस फोन का सीधा मुकाबला वनप्लस के Nord 3 से है। दोनों ही फोन दमदार कैमरा और स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। यदि आप भी नए फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और इन दोनों फोन में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3 के कैमरे से लेकर, बैटरी और डिस्प्ले के साथ स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी देने वाले हैं। चलिए देखते हैं।

    Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3
    Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3 - फोटो : Oppo

    Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3: कीमत

    ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G को ग्लॉसी पर्पल और सिल्वर ग्रे शेड्स में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज में आता है। इसके 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है।वनप्लस नॉर्ड 3 मिस्टी ग्रीन और टेम्पेस्ट ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है। इस कीमत पर 8 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट आता है। वहीं 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है।

    OnePlus Nord 3
    OnePlus Nord 3 - फोटो : oneplus

    Oppo Reno 10 Pro Vs OnePlus Nord 3: डिस्प्ले और प्रोसेसर

    ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G में 6.7 इंच फुल एचडी+ OLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ (1,080X 2,412 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 93 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, HDR10+ सपोर्ट, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर मिलता है।OnePlus Nord 3 में 6.74 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 1080p रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पैनल में HDR10+ और सिक्योरिटी के लिए ड्रैगनट्रेल ग्लास का सपोर्ट मिलता है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें