Redmi 12 की लॉन्च तारीख आई सामने, कम कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा फोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 10 Jul 2023 05:18 PM IST
सार

Redmi 12 बजट फोन को पिछले महीने कुछ चुनिंदा देशों में पेश किया गया है। स्मार्टफोन MediaTek G88 SoC पर चलता है और इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

विज्ञापन
Redmi 12 set to launch in India for August 1 Expected Price and Specifications
Redmi 12 - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपने नए फोन Redmi 12 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 1 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी के सब-ब्रांड ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए नए हैंडसेट के लॉन्च की पुष्टि की है। Redmi 12 बजट फोन को पिछले महीने कुछ चुनिंदा देशों में पेश किया गया है। स्मार्टफोन MediaTek G88 SoC पर चलता है और इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला होल-पंच डिस्प्ले है। Redmi 12 में 5,000mAh की बैटरी है।

    Redmi 12 को पिछले महीने यूरोप में मिडनाइट ब्लैक, पोलर सिल्वर और स्काई ब्लू शेड्स में पेश किया गया है। फोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत EUR 199 (लगभग 17,000 रुपये) और थाईलैंड में इसे 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट के लिए THB 5,299 (लगभग 12,500 रुपये) की कीमत पर लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन को भारत में यूरोप वाली कीमत पर पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    Redmi 12 के भारतीय वेरियंट को यूरोपीय वेरियंट वाले के स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया जा सकता है। यूरोप में इस फोन को एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 के साथ आता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.79 इंच फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन में मीडियाटेक हेलियो G88 प्रोसेसर और 8 जीबी तक LPDDR4X रैम है। रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 256 जीबी तक eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें