फेसबुक इंडिया के मार्केटिंग हेड बने Red Bull के अविनाश पंत 

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 25 Jan 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Avinash Pant joins Facebook India as marketing head
Avinash Pant Facebook - फोटो : social media

    फेसबुक इंडिया ने अविनाश पंत को मार्केटिंग हेड बनाया है। भारत में अविनाश पर फेसबुक मोबाइल एप, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की जिम्मेदारी होगी। अविनाश पंत फेसबुक इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर अजित मोहन को रिपोर्ट करेंगे। फेसबुक ने पंत की नियक्ति को लेकर कहा है कि उन्हें 20 साल का अनुभव है।

    पंत इससे पहले नाइकी, कोकाकोला, दी वाल्ट डिज्नी और रेडबुल जैसी कंपनियों में अपनी सेवा दे चुके हैं। फेसबुक ज्वाइन करने से पहले एनर्जी ड्रिंक बनाने वाली कंपनी रेडबुल इंडिया में मार्केटिंग डायरेक्टर थे। पिछले कुछ महीनों में फेसबुक ने मार्केटिंग से लेकर सेल्स और पॉलिसी डिपार्टमेंट तक में कई सारे बदलाव किए हैं। पंत की नियुक्ति भी उसी बदलाव का एक हिस्सा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Internet पर एक मिनट में क्या-क्या होता है?

    बता दें कि पिछले साल फेसबुक भारत में कई सारी योजनाएं शुरू की है जिनमें बूस्ट विद फेसबुक और वीसी ब्रांड इनकुबेटर जैसे प्रोग्राम शामिल हैं। पंत की नियक्ति के साथ ही फेसबुक ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस योजना के तहत देश की 25 हजार महिलाओं और तीन हजार गावों को डिजिटल ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं फेसबुक ने कंटेंट के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के साथ भी साझेदारी की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः गूगल ने एपल के Safari ब्राउजर में खोजा बड़ा बग, ट्रैकिंग से रोकने वाला फीचर कर रहा था ट्रैक

    गौरतलब है कि हाल ही में फेसबुक ने चीनी राष्ट्रपति के नाम के गलत अनुवाद को लेकर माफी मांगी थी। दरअसल, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग म्यांमार की यात्रा पर थे और इस दौरान ही फेसबुक पर उनके नाम का बर्माी भाषा से अंग्रेजी में गलत अनुवाद हो गया था।

    फेसबुक पर शी जिनपिंग के नाम का गलत हुआ अनुवाद

    म्यांमार के फेसबुक पेज पर शी जिपिंग के नाम का गलत अनुवाद होने की वजह से विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। गलत अनुवाद के चलते फेसबुक पर चीनी राष्ट्रपति का नाम 'मिस्टर शिटहोल' लिखा नजर आ रहा था। इस पोस्ट में आगे लिखा था कि 'चीन के राष्ट्रपति मिस्टर शिटहोल ने प्रतिनिधि सभा के एक अतिथि डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए हैं'।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें