Xiaomi का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हुआ और सस्ता, अब सिर्फ 4,299 रुपये में

शाओमी भारत में अपने स्मार्टफोन की कीमतों में लगातार कटौती कर रही है। हाल ही में शाओमी ने रेडमी के20 प्रो और एमआई ए3 की कीमतों में कमी की है, वहीं अब रेडमी गो (Redmi Go) की कीमत भी कम कर दी गई है। शाओमी रेडमी गो को अब सिर्फ 4,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 4,799 रुपये थी।
Xiaomi के Redmi Go में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। वहीं इसमें ग्राफिक्स के लिए 308 GPU मिलेगा। रेडमी गो में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन के कैमरे की बात करें इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ आपको फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में एड्रॉयड गो दिया गया है और इसमें गूगल गो, जीमेल गो, यूट्यूब गो जैसे कई सारे गो वर्जन के ऐप मिलेंगे। इन एप्स को खासतौर पर कम रैम वाले फोन के लिए तैयार किया गया है।
इस फोन में 3000एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम सपोर्ट, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और 4G LTE का सपोर्ट मिलेगा। फोन में .3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी है। फोन में आप एक साथ दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
- Ambrane ने भारत में लॉन्च किया नया ब्लूटूथ स्पीकर, मिलेगी 3000mAh की बैटरी
- गूगल ने एपल के Safari ब्राउजर में खोजा बड़ा बग, ट्रैकिंग से रोकने वाला फीचर कर रहा था ट्रैक
- iQoo भारत में लॉन्च करेगी पहला 5जी स्मार्टफोन, मिलेगा फ्लैगशिप प्रोसेसर
- Samsung Galaxy S10 से कितना अलग है Galaxy S10 Lite, कीमत से लेकर फीचर तक