Internet पर एक मिनट में क्या-क्या होता है? 4.1 करोड़ व्हाट्सएप मैसेज भेजे जाते हैं, देखें पूरी लिस्ट

यदि आपसे पूछा जाए कि आप एक मिनट में क्या-क्या कर सकते हैं तो आपका जवाब क्या होगा? आप कहेंगे कि मैं 10 मैसेज भेज सकता हूं या फिर 100 मीटर की दौड़ लगा सकता हूं, लेकिन सोचिए यही काम अगर दुनिया में लाखों लोग एक साथ करें तो? आज हम इसी मुद्दे पर बात करेंगे एक मिनट में इंटरनेट की दुनिया में क्या-क्या होता है? डाटा एनालिस्ट कंपनीdomoने इसकी लिस्ट जारी की है कि एक मिनट में इंटरनेट पर क्या-क्या होता है?

एक मिनट में व्हाट्सएप पर 4.1 करोड़ मैसेज भेजे जाते हैं। व्हाट्सएप सबसे ज्यादा व्यस्त नए साल की शाम को होता है। इसी साल व्हाट्सएप ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक नए साल 2020 की पूर्व संध्या पर पूरी दुनिया में 100 अरब व्हाट्सएप मैसेज भेजे गए हैं। हैरान करने वाली यह है कि 100 अरब में से 20 अरब मैसेज केवल भारत से भेजे गए हैं। बता दें कि व्हाट्सएप के इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा मैसेज भेजे जाना का रिकॉर्ड बन गया है।

YouTube
यूट्यूब के बारे में आपको बताने की जरूरत तो नहीं है, लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कि यूट्यूब पर एक मिनट में 45 लाख वीडियो देखे जाते हैं। इसके अलावा लोग गाने सुनने के लिए भी अभी भी यूट्यूब का ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जबकि अब कई सारे म्यूजिक एप मार्केट में हैं।
- सिर्फ 1 रुपये में 1GB डाटा, यह कंपनी दे रही है जियो से भी बड़ा ऑफर
- Xiaomi का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हुआ और सस्ता, अब सिर्फ 4,299 रुपये में
- Ambrane ने भारत में लॉन्च किया नया ब्लूटूथ स्पीकर, मिलेगी 3000mAh की बैटरी
- गूगल ने एपल के Safari ब्राउजर में खोजा बड़ा बग, ट्रैकिंग से रोकने वाला फीचर कर रहा था ट्रैक