Autonomous Ships: फ्लाइंग कार से पहले समुद्र में उतरेंगे रोबोट जहाज, यह स्टार्टअप है तैयार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 12 Apr 2025 12:00 PM IST
सार

ब्लू वॉटर ऑटोनॉमी ने Boston के तटीय क्षेत्र में 100 टन वजनी Autonomous Test Vessel के साथ ओपन-वाटर ट्रायल शुरू कर दिए हैं। नवीनतम फंडिंग के बाद, कंपनी अपने इंजीनियरों की टीम को और विस्तार देगी

विज्ञापन
Autonomous Robot ships will land in the sea before flying cars this startup is ready
Autonomous ships - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ऐसा लगता है कि इंसानी सपना कही जाने वाली फ्लाइंग कार्स से पहले ही स्वचालित (Autonomous) जहाज समुद्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकते हैं। अमेरिका के बोस्टन स्थित स्टार्टअप Blue Water Autonomy इस दिशा में जोर-शोर से काम कर रही है। यह स्टार्टअप iRobot, अमेरिकी नौसेना और Amazon Robotics के विशेषज्ञों द्वारा स्थापित की गई है और इसका मकसद नेवल ऑपरेशन की परिभाषा को पूरी तरह बदलना है।

    ब्लू वॉटर ऑटोनॉमी ने $14 मिलियन (लगभग 117 करोड़ रुपये) की शुरुआती फंडिंग जुटाई है, जो इसके बिना कप्तान वाले जहाजो को विकसित करने में मदद करेगी। यह फंडिंग Eclipse VC, Riot Ventures, Impatient Ventures की ओर से मिली है। इस फंड का उपयोग तकनीक को बेहतर बनाने और परीक्षण प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने में किया जाएगा।

    विज्ञापन

    सिर्फ एक साल में बड़ी उपलब्धि

    Autonomous ships
    Autonomous ships - फोटो : अमर उजाला

    2024 में शुरू हुई इस कंपनी ने महज एक साल के भीतर ही अपनी Autonomy Technology Stack तैयार कर ली है और पूरी तरह से स्वचालित समुद्री जहाजों के लिए प्रारंभिक डिजाइन भी पूरा कर लिया है। ब्लू वॉटर ऑटोनॉमी उन तेजी से बढ़ती हुई अमेरिकी डिफेंस स्टार्टअप्स में से एक बन गई है, जिन्हें रक्षा तकनीक में हो रहे भारी निवेश से गति मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें