Ironwood: गूगल ने Nvidia के टक्कर में लॉन्च किया नया चिपसेट, बढ़ जाएगी एआई टूल की स्पीड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Apr 2025 04:18 PM IST
सार

Ironwood चिप उन डाटा प्रोसेसिंग जरूरतों को पूरा करती है जो यूज़र्स द्वारा ChatGPT जैसे AI टूल्स में क्वेरी डालने पर होती हैं। इसे तकनीकी दुनिया में ‘Inference Computing’ कहा जाता है यानी ऐसे चिप्स जो चैटबॉट में सवालों के जवाब देने या अन्य प्रतिक्रियाएं जनरेट करने के लिए तेज गणनाएं करते हैं।

विज्ञापन
Google launched a new chipset to compete with Nvidia the speed of AI tools will increase
Google's AI chip, Ironwood - फोटो : Google

    विस्तार

    Alphabet की कंपनी Google ने अपनी सातवीं पीढ़ी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप 'Ironwood' को पेश किया है। इस नए प्रोसेसर को खासतौर पर AI एप्लिकेशन्स की स्पीड बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। Ironwood चिप उन डाटा प्रोसेसिंग जरूरतों को पूरा करती है जो यूजर्स द्वारा ChatGPT जैसे AI टूल्स में क्वेरी डालने पर होती हैं। इसे तकनीकी दुनिया में ‘Inference Computing’ कहा जाता है यानी ऐसे चिप्स जो चैटबॉट में सवालों के जवाब देने या अन्य प्रतिक्रियाएं जनरेट करने के लिए तेज गणनाएं करते हैं।

    Google का यह दशकों पुराना और अरबों डॉलर का प्रयास, Nvidia के दबदबे को चुनौती देने वाला कुछ गिने-चुने विकल्पों में से एक है, जिससे AI प्रोसेसर मार्केट में नई संभावनाएं खुल रही हैं। Google की Tensor Processing Units (TPU) केवल कंपनी के इंजीनियरों या उसके क्लाउड प्लेटफॉर्म के ज़रिए ही इस्तेमाल की जा सकती हैं। इससे Google को आंतरिक AI विकास में कुछ प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त भी मिली है।

    विज्ञापन

    Google ने पहले अपनी TPU चिप्स को दो हिस्सों में बांटा था। एक ऐसी चिप जो बड़े AI मॉडल को ट्रेन करने में सक्षम हो। दूसरी ऐसी चिप जो Inference (AI का रन टाइम उपयोग) को सस्ता और तेज बनाए। अब नई Ironwood चिप इन दोनों खूबियों को एक में समेटती है। Ironwood चिप को एक साथ 9,216 चिप्स के समूह में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस चिप में पिछली पीढ़ी की तुलना में ज्यादा मेमोरी दी गई है, जिससे यह AI एप्लिकेशन सर्विंग के लिए और बेहतर बन गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें