Trump Tariff: एपल ने भारत से अमेरिका भेजे 15 लाख iPhones, क्या हैं इसके मायने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 12 Apr 2025 09:38 AM IST
सार

भारत से आयात पर यह दर 26% है। भारत वाला टैरिफ फिलहाल 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है, लेकिन चीन पर लगने वाला भारी शुल्क अभी भी लागू है। एक सूत्र ने बताया, “एपल यह टैरिफ लागू होने से पहले ही माल अमेरिका पहुंचाना चाहता था।”

विज्ञापन
Trump Tariff Apple sent 600 tons of iPhones from India to America what does it mean
iPhone - फोटो : Apple

    विस्तार

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल (Apple) ने अमेरिका में ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए भारी टैरिफ से बचने के लिए भारत से करीब 600 टन iPhones यानी लगभग 15 लाख यूनिट्स, चार्टर्ड कार्गो विमानों के जरिए अमेरिका एयरलिफ्ट किए हैं। यह खुलासा रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में हुआ है।

    पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले उत्पादों पर 125% तक का टैरिफ लगा दिया है, जबकि भारत से आयात पर यह दर 26% है। भारत वाला टैरिफ फिलहाल 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है, लेकिन चीन पर लगने वाला भारी शुल्क अभी भी लागू है। एक सूत्र ने बताया, “एपल यह टैरिफ लागू होने से पहले ही माल अमेरिका पहुंचाना चाहता था।”

    विज्ञापन

    एपल ने चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम क्लियरेंस की प्रक्रिया को तेज करने के लिए भारत सरकार के अधिकारियों से सहयोग लिया और क्लीयरेंस समय को 30 घंटे से घटाकर 6 घंटे कर दिया गया। यह वही मॉडल है जिसे एपल चीन में भी उपयोग करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें