एपल ने जारी किया watchOS 9, एपल वॉच को मिला पावर सेविंग मोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Nov 2022 09:41 AM IST
सार

watchOS 9 के अपडेट के बाद एपल वॉच की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, क्योंकि इसमें बैटरी सेविंग मोड दिया गया है। नए फीचर को कंपनी ने ट्रू पावर सेविंग मोड (true power-saving mode) कहा है।

विज्ञापन
Apple watchOS 9 brings in battery saving mode details here
Apple watch series 8 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    Apple ने अपनी सभी स्मार्टवॉच के लिए watchOS 9 का अपडेट जारी कर दिया है। watchOS 9 के अपडेट के बाद एपल वॉच की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, क्योंकि इसमें बैटरी सेविंग मोड दिया गया है। नए फीचर को कंपनी ने ट्रू पावर सेविंग मोड (true power-saving mode) कहा है। watchOS 9 के अपडेट के बाद बैटरी सेविंग मोड को कंट्रोल सेंटर से एक्टिव करना होगा। उसके बाद 10% बैटरी बचने पर यह मोड ऑन हो जाएगा और 80% बैटरी होने पर यह मोड अपने आप ही ऑफ हो जाएगा।

    watchOS 9 का बैटरी सेविंग मोड एपल वॉच के सबसे खास फीचर अलवेज ऑन डिस्प्ले को भी बंद कर देगा। इसके अलावा हार्ट रेट के नोटिफिकेशन नहीं मिलेंगे। साथ ही ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर नहीं होगा और वर्कआउट रिमाइंडर भी बंद हो जाएगा। सबसे जरूरी बात यह है कि पावर सेविंग मोड के ऑन होते ही एपल वॉच आईफोन से डिस्कनेक्ट हो जाएगी।

    विज्ञापन

    Wi-Fi और cellular कनेक्शन बंद हो जाएंगे। इनकमिंग कॉल के नोटिफिकेशन भी बंद हो जाएंगे, हालांकि बाद में फोन से कनेक्ट होने के बाद सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे। अब कुल मिलाकर देखा जाए तो watchOS 9 के साथ आने वाला पावर सेविंग मोड बैटरी लाइफ तो बेहतर करता है लेकिन ओवरऑल वॉच की परफॉरमेंस को कम भी करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इस साल के सितंबर इवेंट में एपल ने चार आईफोन समेत तीन स्मार्टवॉच पेश किए हैं जिनमें एपल वॉच सीरीज 8, एपल वॉच एसई 2 और एपल वॉच अल्ट्रा शामिल हैं। Apple Watch Series 8 की शुरुआती कीमत 45,900 रुपये और Apple Watch SE 2022 की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें