सस्ते में मिल रहा Nothing Phone 1, खरीदना है तो मौका हाथ से ना जाने दें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 19 Nov 2022 01:43 PM IST
सार

Nothing Phone 1 के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Nothing Phone 1 got a heavy price cut in India details here
Nothing Phone 1 - फोटो : Nothing

    Nothing Phone 1 फोन की भारत समेत कई देशों में खूब चर्चा है। शुरुआत में कई यूजर्स को Nothing Phone 1 के साथ दिक्कत आई थी लेकिन अब यूजर्स फोन को लेकर शिकायत नहीं कर रहे हैं। यदि आप भी Nothing Phone 1 को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है, क्योंकि यह फोन सस्ते में मिल रहा है। आइए जानते हैं Nothing Phone 1 की नई कीमत और सभी फीचर्स...

    सस्ते में मिल रहा Nothing Phone 1, खरीदना है तो मौका हाथ से ना जाने दें

    Nothing Phone 1 को भारत में 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। बाद में फोन की कीमत भी बढ़ी थी और Nothing Phone 1 की कीमत में करीब 6,500 रुपये की कटौती हुई है। Nothing Phone 1 को अब Flipkart से 27,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यदि आप PNB या Bundesbank बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 फीसदी की छूट मिलेगी। साथ ही 11,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

    सस्ते में मिल रहा Nothing Phone 1, खरीदना है तो मौका हाथ से ना जाने दें

    Nothing Phone 1 के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ का सपोर्ट है और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन में Snapdragon 778G+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें