Twitter New Policy: एलन मस्क ने किया सबसे बड़ा बदलाव, ऐसे ट्वीट अब नहीं होंगे प्रमोट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 19 Nov 2022 11:41 AM IST
सार

एलन मस्क ने अपने एक ट्वीट में कहा है, 'ट्विटर की नई पॉलिसी फ्रीडम ऑफ स्पीच के लिए है ना कि फ्रीडम ऑफ रीच के लिए। नकारात्मक और नफरत फैलाने वाले पोस्ट की रीच को जितना ज्यादा हो सके कम किया जाएगा और डी-मोनेटाइज भी किया जाएगा।

विज्ञापन
New Twitter policy is freedom of speech but not freedom of reach said elon musk
Elon Musk - फोटो : Twitter

    विस्तार

    करीब 50 लोगों के साथ ट्विटर को चला रहे एलन मस्क Twitter में लगातार बदलाव कर रहे हैं। मालिक बनने के बाद से एलन मस्क ने अभी तक करीब 50 फीसदी लोगों को नौकरी से निकाल दिया है और कई लोगों ने खुद ही इस्तीफा दे दिया है। ट्विटर पर फर्जी अकाउंट और बॉट अकाउंट को लेकर एलन मस्क शुरू से ही विरोध में हैं। अब मालिक बनने के बाद उन्होंने सबसे पहला काम ऐसे अकाउंट को हटाने के तौर पर ही शुरू किया है।

    फ्रीडम और स्पीच ना कि फ्रीडम ऑफ रीच

    एलन मस्क ने अपने एक ट्वीट में कहा है, 'ट्विटर की नई पॉलिसी फ्रीडम ऑफ स्पीच के लिए है ना कि फ्रीडम ऑफ रीच के लिए। नकारात्मक और नफरत फैलाने वाले पोस्ट की रीच को जितना ज्यादा हो सके कम किया जाएगा और डी-मोनेटाइज भी किया जाएगा। इस तरह के ट्वीट पर विज्ञापन भी नहीं दिए जाएंगे और ट्विटर इनसे अपनी कमाई भी नहीं करेगा।'

    विज्ञापन

    परमानेंट बैन अकाउंट होंगे री-स्टोर

    एलन मस्क ने एक और बड़ा फैसला लिया है। मस्क ने कहा है कि कुछ परमानेंट बैन अकाउंट को री-स्टोर किया जाएगा जिनमें कैथी ग्रिफिन, जॉर्डन पीटरसन और बेबीलोन बी के अकाउंट शामिल हैं। इन अकाउंट से बैन को हटा दिया गया है, हालांकि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है। ट्रंप के अकाउंट को री-स्टोर करने के लिए एलन मस्क ने पोल भी शुरू किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मीटिंग में बोलते रहे एलन मस्क, एक-एक करके घर चले गए कर्मचारी

    इससे पहले गुरुवार कोएलन मस्क ने एक मीटिंग बुलाई थी जिसमें उनलोगों को बुलाया था जिन्हें री-ज्वाइन करने का ऑफर दिया गया था। मीटिंग में एलन मस्क ने कहा था कि हम जीतेंगे और इस जीत का अगर कोई हिस्सा बनना चाहता है तो वह ज्वाइन कर सकता है। मीटिंग में एलन मस्क बोल रहे थे लेकिन कोई कर्मचारी सुनने के लिए नहीं था। हैरान करने वाली बात यह है कि मीटिंग के बीच में ही कई कर्मचारी मीटिंग छोड़कर ऑफिस से बाहर चले गए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें