WWDC 2020: आईफोन यूजर्स को जल्द मिलेगा कार-की फीचर, टच करके स्टार्ट कर सकेंगे गाड़ी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 24 Jun 2020 12:10 PM IST
सार
विज्ञापन
apple unveiled car key feature in wwdc 2020 event know about it
iphone 11 - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    अमेरिकन टेक कंपनी एपल (Apple) ने अपनी सालाना होने वाली वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2020 में अब तक का सबसे शानदार फीचर पेश किया है, जिसका नाम कार-की (Car Key) है। यूजर्स इस फीचर के जरिए अपने वाहन को बिना चाबी के स्टार्ट करने के साथ-साथ अनलॉक कर पाएंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फीचर के लिए वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्लू के साथ साझेदारी की है। वहीं, कंपनी इस फीचर का सपोर्ट सबसे पहले BMW 5 series में देगी।

    वर्चुअल कार-की एक तरह की डिजिटल-की होती है, जो यूजर के डिवाइस में लगी एनएफसी चिप की मदद से काम करती है। यूजर्स इस कार-की के जरिए टच करके अपने वाहन को अनलॉक और स्टार्ट कर सकते हैं। एपल पहली बार इस तरह का फीचर अपने डिवाइस में देने जा रहा है। इससे पहले बीएमडब्ल्यू ने अपने कुछ वाहनों के लिए एंड्रॉयड डिवाइस में इस फीचर का सपोर्ट दिया था।

    विज्ञापन

    यूजर्स को वाहन अनलॉक करने के लिए अपने एपल डिवाइस को सबसे पहले एनएफसी रीडर पैनल के बगल में ले जाना होगा। इसके बाद यूजर्स फेस आईडी या फिर टच आईडी के जरिए वाहन को अनलॉक कर सकेंगे। अब वाहन को स्टार्ट करने के लिए यूजर्स को अपना डिवाइस वायरलेस चार्जर पैनल पर रखना होगा। इतना करने के बाद यूजर्स इग्निशन बटन दबाकर वाहन को स्टार्ट कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें