Jio ने नया रिचार्ज प्लान किया लॉन्च, मिलेगी एक वर्ष के लिए Disney+ Hotstar VIP की सब्सक्रिप्शन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 24 Jun 2020 10:28 AM IST
jio launched 222 data plan offer Disney hotstar plus vip subscription for one year know about it
reliance jio - फोटो : amar ujala

    टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) इस साल की शुरुआत से अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान लॉन्च करती आई है। इस कड़ी में अब कंपनी ने एक और नया प्री-पेड प्लान बाजार में उतारा है, जिसकी कीमत 222 रुपये है। यूजर्स को इस प्लान में एक वर्ष के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी की सब्सक्रिप्शन मिलेगी। तो चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से...

    jio
    jio

    Jio का 222 रुपये वाला प्लान

    जियो यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान में 15 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को एक वर्ष के लिए डिज्नी हॉटस्टार प्लस वाईआईपी की सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, ग्राहक इस प्लान को अपने मौजूदा प्लान के साथ रिचार्ज करा सकते हैं।

    Jio
    Jio - फोटो : amarujala

    इन डाटा प्लान के साथ करा सकते हैं रिचार्ज

    जियो यूजर्स 222 रुपये वाले प्लान को 401 रुपये से लेकर 2,599 रुपये तक की कीमत वाले डाटा पैक के साथ रिचार्ज करा सकते हैं। इसमें यूजर्स को एक वर्ष के लिए डिज्नी हॉटस्टार प्लस वीआईपी की सब्सक्रिप्शन के साथ 15 जीबी डाटा मिलेगा।

    नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी जियो के अन्य प्रीपेड प्लान की जानकारी

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें