महंगे इंटरनेट से हैं परेशान? सरकार जल्द दे सकती है बड़ा तोहफा

वैसे तो भारत में दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले इंटरनेट सस्ता है, लेकिन यदि आपको अभी भी महंगे इंटरनेट से शिकायत है तो सरकार आपके लिए इंतजाम में लगी है। भारत सरकार जल्द ही फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए लागू लाइसेंस शुल्क में कटौती करने पर विचार कर रही है जिसके बाद ब्रॉडबैंड इंटरनेट सस्ता हो जाएगा।

सरकार के इस कदम का यह फायदा होगा कि घरेलू ब्रॉडबैंड कंपनियों को लाइसेंस शुल्क नहीं देना पड़ेगा। फलस्वरूप कंपनियां सस्ता इंटरनेट देंगी और अपनी सेवाओं का विस्तार भी करेंगी। बता दें कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के हालिया आंकड़ों के मुताबिक देश में फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 1.98 करोड़ से अधिक है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए प्रस्ताव में कहा गया है कि ब्रॉडबैंड कंपनियों द्वारा घरों से होने वाली कमाई पर लाइसेंस शुल्क को घटाकर 1 रुपये सालाना कर दिया जाए। फिलहाल फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए अनुमानित लाइसेंस शुल्क वर्तमान में एक वर्ष में लगभग 880 करोड़ है, हालांकि इस प्रस्ताव को कैबिनेट से अभी मंजूरी नहीं मिली है।
- 30 जून से पहले जरूर करा लें आधार को पैन कार्ड से लिंक, नहीं तो लग सकता है 10,000 रुपये का तक का जुर्माना
- Gionee ने भारत में लॉन्च की तीन नई धांसू स्मार्टवॉच, जानें कीमत
- Oppo Reno 3A स्मार्टफोन जापान में हुआ लॉन्च, मिलेगा चार कैमरे का सपोर्ट
- Jio, Airtel और Vodafone के बेस्ट रिचार्ज प्लान, मिलेगी 84 दिनों की वैलिडिटी