Haptic F1 Trailer: दुनिया में पहली बार, फिल्म देखने पर कार की इंजन की तरह वाइब्रेट कर रहा आईफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Jun 2025 02:05 PM IST
सार

Apple ने एक हाई-ऑक्टेन फिल्म “F1: The Movie” के ट्रेलर से अपने 90 मिनट के कीनोट की शुरुआत की। इस फिल्म में ब्रैड पिट मुख्य भूमिका में हैं और इसे Apple Original Films द्वारा को-प्रोड्यूस किया गया है। अब Apple ने इस फिल्म के प्रचार को एक कदम आगे ले जाते हुए एक हैप्टिक ट्रेलर लॉन्च किया है, जो दर्शकों को सिनेमाघर जैसी वाइब्रेशन का अनुभव कराता है वो भी सिर्फ iPhone पर।

Apple releases special haptic F1 trailer that makes iPhones shake with the speed
haptic F1 trailer - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Apple ने हाल ही में WWDC 2025 इवेंट के दौरान iOS 26, iPadOS 28 और macOS 26 जैसे अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम्स के साथ “Liquid Glass” नामक नई डिजाइन स्टाइल पेश की, लेकिन सॉफ्टवेयर फीचर्स की घोषणा से पहले Apple ने एक हाई-ऑक्टेन फिल्म “F1: The Movie” के ट्रेलर से अपने 90 मिनट के कीनोट की शुरुआत की। इस फिल्म में ब्रैड पिट मुख्य भूमिका में हैं और इसे Apple Original Films द्वारा को-प्रोड्यूस किया गया है। अब Apple ने इस फिल्म के प्रचार को एक कदम आगे ले जाते हुए एक हैप्टिक ट्रेलर लॉन्च किया है, जो दर्शकों को सिनेमाघर जैसी वाइब्रेशन का अनुभव कराता है वो भी सिर्फ iPhone पर।

    Apple का यह ट्रेलर ऐसा पहला ट्रेलर है जो ऑन-स्क्रीन एक्शन के साथ वाइब्रेशन (कंपन) को सिंक करता है। यदि आप यह ट्रेलर iPhone पर देख रहे हैं, तो स्क्रीन पर जैसे-जैसे रेसिंग होती है, आपका iPhone उसी स्पीड और इंटेंसिटी के साथ कांपता है।

    यह अनुभव 4DX सिनेमा जैसा लगता है, जिसमें वाइब्रेशन, मोशन और अन्य इफेक्ट्स मिलते हैं। यह ट्रेलर केवल Apple TV+ एप के जरिए ही देखा जा सकता है और इसके लिए आपका iPhone iOS 18.4 या उससे ऊपर के वर्जन पर होना जरूरी है।

    जब पिट स्टॉप जैसे सीन आते हैं, तो iPhone हल्के से टैप करता है। तेज रेसिंग मोमेंट्स में iPhone तेज कंपन करता है। यह सब Apple के Taptic Engine की मदद से होता है, जो बेहद सटीक वाइब्रेशन प्रदान करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें