Google Cloud Outage: आखिर किस वजह से एक साथ ठप हो गए गूगल, स्टॉपीफाई और स्नैपचैट, विस्तार से जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 13 Jun 2025 10:05 AM IST
सार

सुबह 6 बजे तक गूगल ने घोषणा की कि सभी सेवाएं, जिसमें Vertex AI Online Prediction शामिल है, अब सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं, हालांकि, us-central1 क्षेत्र में अब भी आंशिक असर देखा गया। गूगल ने अपने अंतिम अपडेट में कहा, "सभी प्रभावित सेवाएं अब सामान्य रूप से कार्य कर रही हैं।"

विज्ञापन
What Caused The Internet Outage As Google Cloud Crash Disrupts Gmail, Spotify And Snapchat
Google Cloud Outage - फोटो : x.com/itscarterhughes

    विस्तार

    12 जून की आधी रात गूगल क्वाउड डाउन हो गया जिसके बाद Gmail, Spotify, Snapchat, Discord जैसी सेवाएं भी ठप हो गईं। इस आउटेज का मुख्य कारण Google Cloud में आई समस्या थी, जो कई प्रमुख डिजिटल सेवाओं और एप्स का आधार है। इस आउटेज के चलते Gmail, Spotify, Snapchat, Discord और अन्य सेवाओं में बाधा उत्पन्न हुई।

    गूगल की अपनी सेवाएं भी इससे अछूती नहीं रहीं। Gmail, Google Search, Google Maps, Nest जैसी सेवाएं या तो पूरी तरह से बंद हो गईं या बहुत धीमी हो गईं। इसके अलावा Character.ai और Pokemon Trading Card Game जैसे गूगल इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित थर्ड-पार्टी एप्स भी अस्थायी रूप से बंद हो गए।

    विज्ञापन

    गूगल ने रात में दो बार 12:41 बजे और 1:16 बजे पर अपने क्लाउड स्टेटस डैशबोर्ड पर अपडेट दिया कि इंजीनियरों ने समस्या की पहचान कर ली है और समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं, हालांकि कुछ क्षेत्रों, खासकर us-central1 जोन में, प्रदर्शन अब भी प्रभावित रहा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें