Flight Safety:सबसे सुरक्षित सीट कौन-सी होती है, 11 पर कोई बैठना नहीं चाहता, लेकिन इसी पर बैठे शख्स की बची जान
2023 में कुल 3.5 करोड़ उड़ानों में से केवल 1,213 गंभीर घटनाएं, 134 दुर्घटनाएं, 5 घातक दुर्घटनाएं और 105 मौतें हुईं। पिछले पांच वर्षों में औसतन हर साल केवल 13 दुर्घटनाएं और 300 मौतें होती रही हैं। आइए अब असली मुद्दे पर आते हैं कि विमान की सबसे सुरक्षित सीट कौन सी होती है।

विस्तार
किसी भी हादसे के बाद सुरक्षा और सुरक्षा उपायों को लेकर गंभीर चर्चा होती है। अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे के बाद भी सुरक्षा को लेकर बातें हो रही हैं। यात्री विमान को लेकर हमेशा एक सवाल उठता है कि आखिर यात्री विमान की सबसे सुरक्षित सीट कौन-सी होती है। सुरक्षित सीट से पहले यह भी जानना होगा कि दुनिया का सबसे सुरक्षित परिवहन क्या है? यदि हवाई यात्री की बात करें तो हां, हवाई यात्रा दुनिया के सबसे सुरक्षित परिवहन तरीकों में से एक मानी जाती है।
Flight Safety: क्या किसी विमान के कॉकपिट को हैक करना संभव है, क्या रिमोटली विमान को क्रैश कराया जा सकता है?
2023 को अब तक का दूसरा सबसे सुरक्षित वर्ष माना गया है, जैसा कि एविएशन सेफ्टी नेटवर्क डेटाबेस में दर्ज घटनाओं से पता चलता है। 2023 में कुल 3.5 करोड़ उड़ानों में से केवल 1,213 गंभीर घटनाएं, 134 दुर्घटनाएं, 5 घातक दुर्घटनाएं और 105 मौतें हुईं। पिछले पांच वर्षों में औसतन हर साल केवल 13 दुर्घटनाएं और 300 मौतें होती रही हैं। आइए अब असली मुद्दे पर आते हैं कि विमान की सबसे सुरक्षित सीट कौन सी होती है।
हां, कई अध्ययनों के अनुसार विमान में कौन-सी सीट पर बैठा जाता है, उससे आपात स्थिति में जीवित रहने की संभावना प्रभावित हो सकती है। विमान में कौन-सी जगह सबसे सुरक्षित मानी जाती है? अमेरिका के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने 1971 से 20 विमान दुर्घटनाओं का विश्लेषण किया और पाया कि पीछे की सीटों पर बैठने वालों की जीवित रहने की संभावना 69% थी। सामने बैठने वालों की संभावना 49%। विंग (पंख) के पास वालों की संभावना 59% थी।
- Flight Safety: क्या किसी विमान के कॉकपिट को हैक करना संभव है, क्या रिमोटली विमान को क्रैश कराया जा सकता है?
- Google Cloud Outage: आखिर किस वजह से एक साथ ठप हो गए गूगल, स्टॉपीफाई और स्नैपचैट, विस्तार से जानें
- AI In India: 2027 तक भारत का एआई बाजार तीन गुना बढ़कर 17 अरब डॉलर का होगा, रिपोर्ट में दावा
- Android 16: अपने स्मार्टफोन में कैसे इंस्टॉल करें एंड्रॉयड 16, जानें स्टेप्स और फीचर्स