एपल का ‘One More Thing' इवेंट आज, ऐसे देखें लाइव

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Nov 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
Apple One More Thing Event Today How to Watch Live Expected Announcement ande more Details
APPLE EVENT: One More Thing - फोटो : AMAR UJALA

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल आज यानी 10 नवंबर को एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है। एपल के इस इवेंट को ‘One More Thing' दिया गया है। इस इवेंट को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि एपल के ‘One More Thing' इवेंट में इनहाउस चिपसेट के साथ नया MacBook लॉन्च होगा। बता दें कि साल 2020 की शुरुआत में ही WWDC 2020 में एपल ने इंटेल के चिप को अलविदा कहा था, हालांकि इनहाउस चिप के साथ अभी तक एपल का कोई प्रोडक्ट लॉन्च नहीं हुआ है।

    ये भी पढ़ें: iPhone 12 First Impressions: नए आईफोन में क्या है खास?

    एपल ‘One More Thing' इवेंट का समय

    एपल का ‘One More Thing' इवेंट आज रात 11.30 बजे आयोजित होगा। इवेंट का आयोजन ऑनलाइन होगा जिसका प्रसारण एपल की आधिकारिक वेबसाइट, एपल टीवी और एपल के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक एपल इस इवेंट में ARM सिलिकॉन चिप के साथ नया मैकबुक लॉन्च करेगा। मैकबुक के अलावा इस इवेंट में AirTags भी लॉन्च हो सकता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में 13 और 16 इंच का नया मैकबुक प्रो लॉन्च हो सकता है। साथ ही 13 इंच के MacBook Air के भी लॉन्च होने की खबर है।

    विज्ञापन

    एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल 25 लाख नए मैकबुक का प्रोडक्शन करवा रही है। ये सभी मैकबुक इनहाउस चिपसेट के साथ 2021 की शुरुआत में बाजार में आ जाएंगे। कहा जा रहा है कि इन मैकबुक का प्रोडक्शन चीन में हो रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    One More Thing का क्या है एपल का रिश्ता?

    ऐसा नहीं है कि एपल किसी इवेंट के लिए One More Thing का इस्तेमाल कर रही है। लंबे वक्त से एपल इस वन लाइनर का इस्तेमाल कर रही है। एपल के पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स One More Thing का खासतौर पर इस्तेमाल करते थे। स्टीव जॉब्स कीनोट में किसी प्रोडक्ट की लॉन्चिंग से पहले One More Thing अक्सर कहते थे। इससे पहले साल 2017 में एपल ने One More Thing का इस्तेमाल iPhone X की लॉन्चिंग में किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें