LG ने W सीरीज के भारत में लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 9,490 रुपये

LG इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी डब्ल्यू सीरीज का विस्तार करते हुए तीन नए फोन लॉन्च किए हैं जिनमें LG W11, LG W31 और LG W31+ शामिल हैं। बता दें कि पिछले साल कंपनी ने LG W10, W30 और W30 Pro लॉन्च किए थे। LG W11, LG W31 और LG W31+ तीनों स्मार्टफोन में फुल विजन डिस्प्ले और गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से बटन दिया गया है।
LG W11, LG W31, LG W31+ की कीमत
LG W11 की कीमत 9,490 रुपये है, जबकि LG W31 की 10,990 रुपये और LG W31+ की कीमत 11,990 रुपये है। तीनों फोन मिडनाइट ब्लू कलर वेरियंट में खरीदे जा सकेंगे। तीनों फोन की बिक्री इस महीने के अंत में शुरू होगी।
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के अलावा एंड्रॉयड 10 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस फुल विजन डिस्प्ले है। साथ ही इसमें ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसके मॉडल के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। इस फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। जहां तक कैमरे का सवाल है तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 4000mAh की बैटरी है।
इस फोन में भी LG W11 की तरह ही LG W31 में भी फोन में डुअल सिम सपोर्ट के अलावा एंड्रॉयड 10 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस फुल विजन डिस्प्ले है। साथ ही इसमें मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। जहां तक कैमरे का सवाल है तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरालेंस 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 4000mAh की बैटरी है। फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
LG W31+ में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 दिया गया है। फोन में 6.52 इंच की फुल एचडी प्लस फुल विजन डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इस फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का, दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का लेंस है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, फिंगरप्रिंट सेंसर और 4000mAh की बैटरी मिलेगी।
- Samsung Galaxy Tab A7 Review: आपकी जरूरतों को कहां तक पूरा करता है यह टैब?
- Diwali 2020: कोई भी टीवी खरीदने से पहले इन आठ बातों का रखें ख्याल, नहीं होगा नुकसान
- BigBasket के दो करोड़ ग्राहकों का डाटा लीक, 30 लाख रुपये में बेचने का आरोप
- अपग्रेडेड अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ iPhone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max होंगे लॉन्च