Apple ने जारी किया iOS 13.5 का अपडेट, मास्क के साथ भी तेजी से अनलॉक होगा फोन

विस्तार
संक्रमण की वजह से देश-दुनिया के लाखों लोग फेस मास्क पहनकर घर से बाहर निकल रहे हैं। फेस मास्क पहनकर उनलोगों को तो अपने फोन को अनलॉक करने में परेशानी नहीं हो रही है लेकिन जिनके फोन में केवल फेस अनलॉक ही है, उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए एपल ने iOS 13.5 अपडेट जारी किया है।
iOS 13.5 के अपडेट के साथ दो फीचर मिले हैं जिनमें पहला मास्क के साथ फेस आईडी अनलॉक और दूसरा एपल और गूगल द्वारा तैयार किया गया एक्सपोजर नोटिफिकेशन API भी है जो कि सरकार द्वारा बनाए गए कोरोना कॉन्टैक्ट ट्रैकर एप को भी सपोर्ट करता है।
ये भी पढ़ें: Apple और Google ने साथ मिलकर कोविड-19 ट्रेसिंग तकनीक को किया लॉन्च
इससे पहले iOS का वर्जन फेस मास्क को सपोर्ट नहीं करता था और अनलॉक होने में काफी वक्त लगता था। ऐसे में फेस मास्क के साथ आईफोन को अनलॉक करने में परेशानी होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब फेस मास्क पहनने के बाद भी आप आईफोन को तेजी से अनलॉक कर पाएंगे।
iOS 13.5 अपडेट के बाद यदि आप मास्क पहने हुए हैं तो फोन में दिया गया फेस आईडी मास्क को डिटेक्ट कर लेगा। इसके बाद आपको स्वाइप अप करके पासवर्ड डालना होगा। फिर फोन अनलॉक हो जाएगा। सीधे तौर पर कहें तो एपल ने सिर्फ अनलॉक के प्रोसेस को तेज कर दिया है। पहले मास्क पहनने कर अनलॉक करने पर काफी देर बाद पासवर्ड का ऑप्शन आता था जो अब तुरंत आ जाता है।
- सैमसंग इंडिया ने फेसबुक से की साझेदारी, ऑफलाइन रिटेलर्स को मिलेगी डिजिटल मार्केटिंग की ट्रेनिंग
- स्मार्टफोन की कमजोर बैटरी से परेशान हैं तो पावर बैंक आपके लिए हैं बेस्ट, फास्ट चार्जिंग से हैं लैस
- Huami Amazfit Bip S स्मार्टवॉच तीन जून को भारत में होगी लॉन्च
- Soundcore ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया नया वायरलेस ईयरफोन Rise