स्मार्टफोन की कमजोर बैटरी से परेशान हैं तो पावर बैंक आपके लिए हैं बेस्ट, फास्ट चार्जिंग से हैं लैस

स्मार्टफोन के अलावा अब पावर बैंक को लेकर बाजार में जंग छिड़ गई है, जिसमें अब कंपनियां एक से बढ़कर एक चार्जिंग डिवाइस उतार रही हैं। अब यूजर्स को किफायती कीमत वाले पावर बैंक में 9,000 एमएएच वाली बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। अगर ऐसे में आप भी अपने लिए कम कीमत वाले बढ़िया पावर बैंक की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ चुनिंदा बेहतर विकल्प लेकर आए हैं। आइए इन पावर बैंक पर डालते हैं एक नजर...

Syska Power Bank
सिस्का के इस पावर बैंक को सिर्फ 749 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसमें आपको 10,000 एमएएच की Lithium-ion बैटरी, 10 वॉट फास्ट चार्जिंग, माइक्रो कनेक्टर और यूएसबी पोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी आपको एक चार्जिंग केबल भी देगी। वहीं, इस पावर बैंक का वजन 285 ग्राम है।

Mi Power Bank
सिस्का के पावर बैंक की तरह आपको एमआई के पावर बैंक में भी 10,000 एमएएच की Lithium Polymer बैटरी मिलेगी। इसके अलावा आपको इस पावरबैंक में एसी एडेप्टर और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही कंपनी आपको एक चार्जिंग केबल भी देगी। वहीं, इस पावर बैंक की कीमत 993 रुपये है।