Huami Amazfit Bip S स्मार्टवॉच तीन जून को भारत में होगी लॉन्च
Huami Amazfit Bip S की बैटरी को लेकर 40 दिन का है दावाघड़ी की पहली झलक CES 2020 में दिखी थीस्ट्रैप के साथ घड़ी का वजन सिर्फ 31 ग्राम

विस्तार
Huami जल्द ही अपने ब्रांड अमेजफिट के तहत भारत में Amazfit Bip S स्मार्टवॉच को लॉन्च करने वाली है। Huami Amazfit Bip S की भारत में लॉन्चिंग तीन जून को होगी। अमेजफिट बिप एस को पहली बार CES 2020 में लॉन्च किया गया था।
Huami Amazfit Bip S की स्पेसिफिकेशन
इसमें बड़ी के साथ कंपास, स्लिप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 40 दिनों तक चलेगी। इस वॉच में 200एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें कलर 1.28 इंच की कलर डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 176x176 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
फिटनेस ट्रैकिंग के लिए इसमें Huami-PAI का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटर भी है। इस स्मार्टवॉच में 10 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं जिनमें ट्रेडमिल, रनिंग, वॉकिंग, साइकलिंग जैसे मोड्स शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि कड़ी धूप में इसकी डिस्प्ले बखूबी काम करेगी।
इसमें जीपीएस का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसे वाटर और डस्टप्रूफ के लिए 5एटीएम की रेटिंग मिली है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है और बैटरी चार्जिंग का समय 2.5 घंटा है। इसकी कीमत भारत में 10,000 रुपये के करीब हो सकती है। स्ट्रैप के साथ घड़ी का वजन 31 ग्राम है।
- स्मार्टफोन की कमजोर बैटरी से परेशान हैं तो पावर बैंक आपके लिए हैं बेस्ट, फास्ट चार्जिंग से हैं लैस
- Soundcore ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया नया वायरलेस ईयरफोन Rise
- Oppo Find X2 Neo स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा चार कैमरे का सपोर्ट
- कम डाटा से काम नहीं हो रहा पूरा तो ये प्री-पेड प्लांस हैं आपके लिए, रोज मिलेगा 2GB से लेकर 4GB तक डाटा